भौतिकी विज्ञान(Physics questions) Part 10 प्रश्न In Hindi

भौतिकी विज्ञान(Physics questions) Part 10 टॉप 5000+ gk प्रश्न In Hindi

Physics questions Top gk 5000 part 10 In Hindi भौतिकी विज्ञान प्रश्न टॉप भौतिक शास्त्र प्रश्न के सभी प्रकार से इस लेख में सामिल किया है। जो आपको अवश्य ही पसंद आयेंगे। भौतिक विज्ञान से संबन्धित सामान्य ज्ञान Physics questions Top gk In Hindi में जो कि भौतिकी विज्ञान प्रश्न के सभी जानकारी। भौतिक शास्त्र के प्रमुख प्रश्न इसमें लिए गए है।
भौतिकी विज्ञान(Physics questions) Part 10 टॉप 5000+ gk प्रश्न In Hindi
यदि आप किसी भी COMPITION एग्जाम की तैयारी जैसे PSC, MPPSC, SSC, MP POLICE, VYAPAM, RAILWAY, PATWARI, UPSC का अध्ययन कर रहे हैं तो ये सभी प्रश्न आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे ।
अन्य पार्ट भी देखे

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10

भौतिक विज्ञान संबंधित प्रश्न ।  Physics questions Top gk In Hindi

901) निम्नलिखित में से कौन धातु होते हुए भी विद्युत का कुचालक है - सीसा
902) निम्नलिखित में किस अधातु में धातुई चमक पायी जाती है - ग्रेफाइट, आयोडिन
903) एक गुब्बारे में हाइड्रोजन व ऑक्सीजन गैस के बराबर-बराबर अणु हैं। यदि गुब्बारे में एक छेद कर दिया जाए तो - हाइड्रोजन गैस तेज़ी से निकलेगी
904) सार्वत्रिक गुरूत्वाकर्षण का नियम न्यूटन के द्वारा दिया गया ।
905) किसी दो वस्तुओं के बीच कार्य करने वाला आकर्षण बल वस्तुओं के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्यत्क्रमानुपाती होता है।
906) पृथ्वी के केन्द्र में g का मान शून्य होता है।
907) उन देशों में जहाँ के लोगों का मुख्य खाद्यान्न पॉलिश किया हुआ चावल है, लोग पीड़ित होते हैं - बेरी-बेरी से
908) माँसपेशियाँ में निम्नलिखित में से किसके एकत्र होने से थकान होती है - लैक्टिक अम्ल
909) समुद्र की गहराई नापने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयोग किया जाता है - फ़ैदोमीटर
910) कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं - सिलिकन की
911) वह काल्पनिक रेखा जो फ़ोकस एवं पोल से गुजरते हुए गोलकार दर्पण पर पड़ती है, वह कहलाती है - मुख्य अक्ष
912) अगर किसी वस्तु का फ़ोकस अवतल दर्पण पर पड़ता है, तो उसकी छाया कैसी बनेगी - अनन्त
913)  वह धातु जो अम्ल एवं क्षार के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन निकालती है - जिंक
914)  किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को कहते हैं - डाप्लर प्रभाव
915) कोई कण एक सेकेण्ड में जितने कम्पन करता है, उस संख्या को कहते हैं - आवृति
916) विषुवत रेखा पर g का मान न्यूनतम होता है।
917) ध्रुव पर g का मान महत्तम होता है।
918) ऊंचाई पर जी का मान घटता है। पृथ्वी के अंदर जाने पर जी का मान घटता है। पृथ्वी की सतह पर जी का मान महत्तम होता है।
919)  ग्रहीय गति के नियमों की खोज केप्लर के द्वारा किया गया।
920) ग्रहीय गति की खोज कॉपरनिकस के द्वारा किया गया।
921) गैलीलीयो द्वारा दूरबीन की खोज किया गया।
922) पृथ्वी की घूर्णन गति बढ़ने पर जी का मान कम हो जाता है और गति घटने पर जी का मान बढ़ जाता है।
923) पृथ्वी पर सूर्य का गुरूत्वाकर्षण बल सूर्य पर पृथ्वी द्वारा गुरूत्वाकर्षण बल के बराबर होता है।
924) पृथ्वी व सूर्य के बीच की दूरी यदि वर्तमान दूरी की अपेक्षा दो गुनी हो जाए तो पृथ्वी पर सूर्य का गुरूत्वाकर्षण बल न्यूटन के गुरूत्वाकर्षण के नियम के अनुसार पहले की अपेक्षा एक चौथाई होगा।
925) किसी पिंड का द्रव्यमान उसके अपने भार से भिन्न होता है क्योंकि पदार्थ की मात्रा का मापक द्रव्यमान है किंतु भार एक बल है।
926) कोणीय वेग का मात्रक रेडियन/से. होता है।
927) एक गोल पीपे (बैरल) को खींच कर ले जाने की अपेक्षा लुढ़काना सुगम होता है क्योंकि स्लाइडिंग घर्षण की तुलना में लोटनिक (रोलिंग) घर्षण कम होता है।
928) जब दो वस्तु एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं तो उनके बीच एक बल लगता है जिसके कारण वस्तु के गति में विरोध होता है इस बल को घर्षण बल कहते हैं। घर्षण बल वस्तु की दिशा के विपरीत लगता है।
929) जब कोई वस्तु किसी धरातल पर सरकती है तो वैसी स्थिति पर लगे घर्षण बल को सर्पी घर्षण (स्लाइडिंग) कहते हैं।
930) जब कोई वस्तु किसी धरातल पर लुढ़कती है तो उसमें लगे घर्षण को लोटनिक घर्षण कहते हैं। सबसे कम घर्षण बल लोटनिक घर्षण बल होता है।
931) किसी पिंड का भार ध्रुवों पर अधिकतम होता है। यह न्यूटन के गुरूत्वाकर्षण के नियम के कारण होता है।
932) विषुवत रेखा की अपेक्षा ध्रुवों पर पिंड का भारत अधिक होता है। क्योंकि धु्रवों पर पुथ्वी की त्रिज्या कम होने से सार्वात्रिक गुरूत्वाकर्षण के नियमानुसार भार कम हो जाता है।
933) लिफ्ट में व्यक्ति का भार तब अधिका हो जाता है जब लिफ्ट ऊपर की ओर एक समान त्वरण से गमन करे।
934) किसी पिंड को पृथ्वी से चंद्रमा पर ले जाने पर उसका द्रव्यमान वही रहेगा किंतु भार भिन्न हो जाएगा। भार भिन्न होने का कारण पृथ्वी की अपेक्षा चंद्रमा पर जी का मान 1/6 हो जाना है।
935) एक समान गति से घूर्णित शाफ्ट में धागे से एक गेंद बंधी है। शाफ्ट के अचानक रूकने पर धागा शाफ्ट पर लिपटने लगता है और गेंद का कोणीय वेग बढ़ जाएगा।
936) किसी वस्तु का वह गुण जिसके कारण कोई वस्तु अपनी स्थिति को बनाए रखना चाहती है जड़त्व कहलाता है।
937) किसी पिंड के वेग को दुगना करने पर उसका संवेग भी दुगना हो जाता है।
938) किसी वस्तु के द्रव्यमान और उसके वेग के गुणनफल को संवेग कहते हैं।
939) संवेग सदिश राशि है इसका एस आई मात्रक किलोग्राम मी/से. है।
940) इकाई समय में निश्चित दिशा में तय की गई दूरी को वग कहते हैं। यह एक सदिश राशि है इसका मात्रक मी/से है।
941) एक भारी एवं एक हल्के पिंड पर एक समान बल एक ही अवधि के लिए लगे हों तो ये पिंड एक समान संवेग से गतिमान होंगे। ये पिंड संवेग संरक्षण के सिद्धांत के अनुसार गतिमान होते हैं।
942) 20 किलोग्राम के एक पिंड को भूमि के ऊपर 1 मीटर की ऊंचाई पर बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्य शून्य होगा।
943)  जब बल लगाकर किसी वस्तु को बल की दिशा में विस्थापित कर दिया जाए तो बल का कार्य होना समझा जाता है।
944) कार्य अदिश राशि है। इसका मात्रक जूल है।
945) किसी पिंड का वेग दुना होने पर उसकी गतिज ऊर्जा चार गुनी हो जाएगी।
946) किसी वस्तु में उसके गति के कारण जो कार्य करने की क्षमता आ जाती है उसे उस वस्तु की गतिज ऊर्जा कहते है।
947) परिक्रमारत अंतरिक्ष यान ( उपग्रह) से एक पिंड बाहर छोड़ा जाये तो वह यान के साथ उसी वेग से गमन करेगा।
948) समुद्र के पानी का घनत्व बढ़ता जाता है जैसे-जैसे गहराई एवं खारापन दोनों में वृद्धि होती है।
949) नदी में तैरता जलयान जब समुद्र में जाता है तो यह थोड़ा सा ऊपर उठ जाता है। क्योंकि नदी के पानी के घनत्व की अपेक्षा समुद्र के पानी का घनत्व अधिक होता है।
950) इस्पात की गेंद पारे पर तैरती है क्योंकि इस्पात की अपेक्षा पारे का घनत्व अधिक होता है।
951)  अत्याधिक ऊंचाई पर पड़ रहे वायुयान के अंदर वायु पंपो की सहायता से सामान्य दाब बनाए रखा जाता है।
952) वायुमंडलीय दाब को बैरोमापी द्वारा मापा जाता है। आर्द्रतामापी द्वारा वायुमंडलीय आर्दता को मापा जाता है।
953) शरीर में रक्त का दाब वायुमंडलीय दाब के कुछ अधिक होने के कारण हमारे शरीर पर वायुमंडल का दाब बहुत होते हुए भी हम उसे महसूस नहीं कर सकते हैं।
954) किसी पिंड का अधिकतम भार निर्वात में होता है।
955) द्रव्यमान दुगना होने पर गतिज ऊर्जा भी दुगनी हो जाती है।
956) संवेग दुगना होने पर गतिज ऊर्जा चार गुना हो जाती है।
भौतिकी विज्ञान(Physics questions) Part 10 टॉप 5000+ gk प्रश्न In Hindi
यदि आपको ये भौतिक विज्ञान समान्य ज्ञान के प्रश्न Physics questions (भौतिक विज्ञान) संबंधित प्रश्न Top gk In Hindi आपको कैसा लगा रहा है नीचे कमेंट अवश्य करके जाना।

957) घड़ी में चाबी भरने की प्रक्रिया में घड़ी में स्थितिज ऊर्जा संग्रहित होती है।
958) किसी वस्तु की स्थिति या आकार में परिवर्तन के कारण जो कार्य करने की क्षमता आ जाती है। इसे वस्तु की स्थिति ऊर्जा कहते हैं।
959) स्थिर आलम्ब से लटके एक लंबे धागे से बंधा एक छोटा पदार्थ इधर उधर झूल (दोलन) रहा हो तो पदार्थ की गतिज ऊर्जा दोलन के बीच अधिकतम होगी।
960) पहाड़ पर चढ़ते समय व्यक्ति आगे झुकता है जिससे स्थायित्व (स्थिरता) में वृद्धि होती है।
961) किसी वस्तु का गुरूत्व केन्द्र वह बिन्दु है जहां वस्तु का समस्त भार कार्य करता है। चाहे वस्तु जिस स्थिति में रखा जाए।
962) भू-स्थिर या तुल्यकाली उपग्रह का घूर्णन का आवर्त काल 24 घण्टे का होता है।
963) ताँबा मुख्य रूप से विद्युत चालन के लिए प्रयोग किया जाता है, क्योंकि -इसकी विद्युत प्रतिरोधकता निम्न होती है।
964) ट्रांसफ़ॉर्मर प्रयुक्त होते हैं ? - AC वॉल्टेज का उपचयन या अपचयन करने के लिए
965)  किस उद्योग में अभ्रक कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है? - विद्युत
966) विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था? - हेनरी शीले ने
967) प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि? - प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है।
968) 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह न्यूटन का - तीसरा नियम है।
969) चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है - पलायन वेग
970) यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल - 2% बढ़ जायेगा
971) एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल - अपरिवर्तित रहेगा
972) हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है - अनुनाद के कारण
973) 'वेन्चुरीमीटर' से क्या ज्ञात करते हैं? - जल के प्रवाह की दर
974) चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि - पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है
975) यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वी अपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रह जाये तो दिन होगा - 12 घण्टे का
976) दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर झुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी? - पाँच
977) पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस तरह बर्ताव करता है? - एक अवतल लेंस
978) इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है? - विशिष्ट गुरुत्व
979) यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4 मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण में मनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआ प्रतीत होगा? - 8 मीटर/सेकेण्ड
980) कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर की सीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है? - उत्तल दर्पण
981) किसमें ध्वनि की चाल सबसे अधिक होगी? - इस्पात में
982) एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलाये खड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तो स्टूल का कोणीय वेग - बढ़ जायेगा
983) चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है। इसकी आवाज़ पृथ्वी पर - सुनाई नहीं देगी
984) यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किलोमीटर/सेकेण्ड के वेग से फेंका जाये तो पिण्ड - पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा
985) उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्ष यात्री को क्या प्रयोग करना चाहिए? - स्प्रिंग घड़ी
986) यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम हो जाये, किन्तु द्रव्यमान वही रहे तो पृथ्वी तल का गुरुत्वीय त्वरण - 2% घट जायेगा
987) किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है? - बैगनी
988) कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोल दिया जाता है तो कमरे का ताप - बढ़ जायेगा
989) चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलायी जाती है? - हिप्पोक्रेटस
990) कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है? - इंजन को ठण्डा रखना
991) दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति को - निकट की वस्तुएँ दिखाई नहीं देती हैं
992) किताब के ऊपर रखे किसी लेंस को ऊपर उठाने पर यदि मुद्रित अक्षरों का आकार बढ़ता हुआ दिखाई देता है, तो लेंस - उत्तल है
993) यदि किसी लेंस से अक्षरों का आकार छोटा दिखाई देता हैं, तो लेंस - अवतल है
994) तारे टिमटिमाते हैं - अपवर्तन के कारण
995) किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है - बैंगनी
996) इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं? - सात रंग
997) 'सेकेण्ड पेण्डुलम' का आवर्तकाल क्या होता है? - 2 सेकेण्ड
998) 'भारतीय विज्ञान संस्थान' कहाँ स्थित है? - बैंगलोर में
999) पराध्वनिक विमानों की चाल होती है - ध्वनि की चाल से अधिक
1000 भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है - 36,000 किलोमीटर 14.निम्नलिखित में से किस पदार्थ में ऑक्सीजन नहीं है - मिट्टी का तेल

अन्य पार्ट भी देखे
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
यदि आप के इस लेख से Physics questions Top gk In Hindi के भौतिक विज्ञान समान्य ज्ञान विज्ञान प्रश्न (भौतिक विज्ञान) समान्य प्रश्न  से संबंधित कोई प्रश्न या सवाल ही तो नीचे लिखकर हमें बताएं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.