सदिश और अदिश राशि (Vector And Scalar Quantities In Hindi)

सदिश राशि और अदिश राशि(Vector, Scalar Quantities)
आपको पहले यह बता दू की सदिश और अदिश को एंगेजी की भाषा में क्रमशः Vector And Scalar Quantities कहा जाता है या कहते हैं । जो कि भौतिकी विज्ञान के एक प्रकार के टॉपिक है आज इन दोनों के बारे में हम आपके लिए कुछ सरल भाषा में इंफॉर्मेशन लेके आए है। पहले सदिश राशि क्या हैं, के बारे में जानेंगे फिर अदिश राशि को भी हम देखेंगे कि ये आखिर क्या हैं, तो अब शुरू करते हैं।
सदिश राशि और अदिश राशि (Vector And Scalar Quantities)

सदिश राशि (Vector Quantities)

जिस भौतिक राशि में मात्रा (परिमाण) और दिशा दोनो निहित होते हैं उस राशि को सदिश राशि कहते हैंसदिश राशियों के उदाहरण हैं - वेग, बल, संवेग इत्यादि।

    सदिश राशियों को अदिश राशि से अलग समझने का यह कारण है कि हमे कभी - कभी किसी राशि की दिशा को जानना बहुत ज्यादा  आवश्यक होता है । आइए एक छोटा सा उदाहरण से सदिश की समझते हैं:— जैसे कि प्रथ्वी की सतह पर रखे लकड़ी के बक्से पर बल किस दिशा में लग रहा है - कितना लग रहा है यह स्पष्टतया नहीं बताता कि बक्सा फिसलेगा भी या नहीं फिसलेगा ।
यह भी पढ़ें
  1. कार्य ऊर्जा और शक्ति 
  2. गुरुतवाकर्षण बल
  3. सदिश राशि और अदिश राशि
  4. चालक, कुचालक और अर्द्धचालक
  5. ससंजन और आसंजन क्या है
    अगर हम बल ऊपर से नीचे की ओर यदि लगाएं तो बक्सा कितना भी बल लगा दे किन्तु बॉक्स नहीं फिसलेगा । पर यदि हम इसी बल को यदि क्षैतिज रूप से लगाएं तो एक नियत मात्रा के बल के बाद ही यह बॉक्स फिसलने लगेगा। गणित और भौतिक विज्ञान में सदिशों के बहुत ज्यादा उपयोग लिए जाते हैं।

इसलिए  वेग, बल, संवेग, त्वरण, विस्थापन, रेखीय संवेग, कोणीय वेग, कोणीय संवेग, चुम्बकीय आघूर्ण , चाल प्रवणता , ताप प्रवणता , विधुत द्विध्रुव आघूर्ण , विधुत धारा घनत्व आदि सदिश राशि के अन्तर्गत आते हैं।

अदिश राशि (Scalar Quantities)

जिन राशियों में सिर्फ परिमाण होता है यानी की जिन राशियों में केवल परिमाण की ही आवश्यकता होती हैं, दिशा कि आवश्यकता है होती उन राशियों को अदिश राशि कहते हैं।

   अदिश राशियों के लिए दिशा की कोई आवश्यकता नहीं होती है।

अदिश राशियों के उदाहरण:— चाल, दूरी, द्रव्यमान, आयतन, समय, ताप, कार्य,विधुत धारा, दाब, ऊर्जा इत्यादि।


सदिश राशि और अदिश राशि से संबंधित कुछ एग्जाम प्रश्न : FAQS

Q.1 चाल कौन सी राशि है?
उत्तर:— चाल एक अदिश राशि है।

Q.2 दाब कैसी राशि है?
उत्तर:— यह दाब भी एक अदिश राशि है।

Q.3 निम्न में कौन सदिश राशि नहीं है?
वेग, बल, संवेग, ऊर्जा
उत्तर:— ऊर्जा सदिश राशि नहीं है बाकी तीनों सदिश हैं।

Q.4 गति कौन सी राशि है?
उत्तर:— एक अदिश राशि है।

Q.5 कोणीय वेग कैसी राशि है?
उत्तर:— सदिश राशि है।

Q.6 संवेग कैसी राशि है?
सदिश राशि है।

अब एक प्रश्न आपके लिए आप कमेंट करके बताएं कि "ताप कैसी राशि है?"
यह भी पढ़ें
  1. कार्य ऊर्जा और शक्ति 
  2. गुरुतवाकर्षण बल
  3. सदिश राशि और अदिश राशि
  4. चालक, कुचालक और अर्द्धचालक
  5. ससंजन और आसंजन क्या है

सदिश और अदिश राशि (Vector And Scalar Quantities) से संबंधित यह जानकारी आपको कैसी लगी आप कमेंट करे और अपने दोस्तो को whatsapp के द्वारा शेयर अवश्य करें। अन्य जानकारी के लिए हमरे मुख्य पृष्ठ पर जाएं या नीचे की पोस्ट की भी अवश्य पड़े।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.