साइंस जीके हिंदी - science gk in hindi - part 6

साइंस जीके हिंदी - science gk in hindi - part 6
साइंस जीके हिंदी - science gk in hindi

Gk




  1. Q. अलजाइमर (Alzheimer) रोग में मानव शरीर का कौनसा अंग प्रभावित होता है? Ans:- मस्तिष्‍क (Brain)
  2. Q. आनुवंशिकी के जनक (Father of Genetics) किन्‍हें माना जाता है? Ans:- जी.जे. मेंडल को
  3. Q. पाइरोमीटर का प्रयोग किस के मापन के लिए किया जाता है? Ans:- उच्‍च तापमान के मापन के लिए
  4. Q. साबुन के बुलबुले पर श्‍वेत प्रकाश डालने से दिखाई देने वाले रंग किस घटना के कारण होते हैं? Ans:- प्रकाश के व्‍यतिकरण (Interference) के कारण
  5. Q. सोडियम बाइकार्बोनेट का वाणिज्यिक नाम क्‍या है? Ans:- बेकिंग सोडा
  6. Q. कार्बन तिथि निर्धारण में कार्बन का कौनसा समस्‍थानिक (Isotope) प्रयुक्‍त होता है? उत्‍तर–6C14
  7. Q. पारे की बूँदों का सम्‍पर्क में लाने से वे मिलकर बड़ी बूँद बनाती है इसका कारण है? Ans:- पृष्‍ठ तनाव के कारण न्‍यूनतम पृष्‍ठीय क्षेत्रफल बनाए रखने के लिए
  8. Q. वायुमण्‍डल की सबसे नीची परत कहलाती है? Ans:- क्षोभमण्‍डल
  9. Q. विख्‍यात कृषि वैज्ञानिक नार्मन बारलॉग को किस विषय का नोबेल पुरस्‍कार प्रदान किया था? Ans:- शान्ति का नोबेल पुरस्‍कार
  10. Q. रेफ्रीजरेटर का फ्रीजर सबसे ऊपरी भाग में लगाया जाता है जिससे? Ans:- यह संवहन धारा (Convection Current) के समुचित प्रवाह से सारे भीतरी भाग को ठण्‍डा कर सके। General Science in Hindi
  11. Q. "ट्रोपोस्फियर’ (Troposphere) भाग की पृथ्‍वी से ऊँचाई होती है? Ans:- 0-16 किमी
  12. Q. "स्‍ट्रैटोस्फियर’ (Stratosphere) भाग की पृथ्‍वी से ऊँचाई होती है? Ans:- 16-50 किमी
  13. Q. "मीजोस्फियर"(Mezosphere) भाग की पृथ्‍वी से ऊँचाई होती है? Ans:- 50-80 किमी
  14. Q. मानव शरीर में रक्‍त की अपर्याप्‍त आपूर्ति को क्‍या कहते हैं? Ans:- इस्‍कीमिया
  15. Q. चन्‍द्र ग्रहण (Lunar Elipse) तब होता है जब? Ans:- सूर्य और चन्‍द्रमा के बीच पृथ्‍वी आ जाती है।
  16. Q. रेडियो कार्बन किसकी आयु निर्धारण की तकनीक है? Ans:- जीवाश्‍मों की आयु निर्धारण हेतु
  17. Q. ध्रुवतारा गतिमान आभासित क्‍यों नहीं होता? Ans:- क्‍योंकि यह पृथ्‍वी के घूर्णन अक्ष की सीध में है।
  18. Q. भारी जल (Heavy Water) में हाइड्रोजन के स्‍थान पर क्‍या होता है? Ans:- ड्यूटीरियम
  19. Q. "थर्मोस्फियर’ (Thermosphere) का विस्‍तान (Range/Expansion) तक होता है? Ans:- 80-500 किमी
  20. Q. अन्‍तर्राष्‍ट्रीय धान अनुसंधान संस्‍थान कहाँ स्थित है? Ans:- फिलिपीन्‍स में
  21. Q. "हाइपरएम्‍नेसिया’ (Hypermnesia) क्‍या होती है? Ans:- असाधारण स्‍मरणशक्ति
  22. Q. पोलियो का पहला प्रभावशाली टीका किसने तैयार किया? Ans:- जोनास ई. साक ने
  23. Q. आनुवंशिकता को नियंत्रित करने वाले कारकों का "जीन’ (Gene) नाम किस वैज्ञानिक ने रखा? Ans:- डव्‍ल्‍यू. एल. जोहनसन ने
  24. Q. रूधिर में यूरिक अम्‍ल की उच्‍च मात्रा किस रोग का लक्षण है? Ans:- गठिया (Gout) का
  25. Q. इन्‍सैट प्रधान नियंत्रण सुविधा (Insat MFC) कहाँ उपलब्‍ध है? Ans:- तिरूवनन्‍तपुरम (केरल) में
  26. Q. कौनसा ग्रह 88 दिन में सूर्य के परित: एक चक्‍कर पूरा करता है? Ans:- बुध (Mercury)
  27. Q. बेरियम मील (Barium Meal) का उपयोग किस प्रयोजन के लिए किया जाता है? Ans:- आहार नलिका (Alimentary Canal) के एक्‍स-रे के लिए (कोई अवरोध जानने के लिए)
  28. Q. प्‍लास्टिक उद्योग में पीवीसी (PVC) किसके उत्‍पादन के लिए प्रयुक्‍त होता है? Ans:- पॉली विनाइल क्‍लोराइड के General Science in Hindi
  29. Q. भूमि से टकराकर किस गुण के कारण फुटबाल की गेंद ऊपर उछलती है? Ans:- अपनी प्रत्‍यास्‍थता के कारण
  30. Q. "एटमोस्फियर"(Atmosphere) अर्थात् वायुमण्‍डल में जल वाष्‍प (Water Vapours) की मात्रा होती है? Ans:- 0.4%
  31. Q. "रतौंधी’ (Night Blindness) किसकी कमी से होने वाला रोग है? Ans:- विटामिन A की कमी से
  32. Q. प्राकृतिक यू‍रेनियम में U-235 की मात्रा लगभग कितनी होती है? Ans:- 0.7%
  33. Q. टिटेनस रोग से शरीर का कौनसा अंग प्रभावित होता है? Ans:- तन्त्रिका तंत्र तथा माँसपेशियाँ
  34. Q. कौनसी निष्क्रिय (Inert) गैस वायुमण्‍डल में सबसे अधिक पाई जाती है? Ans:- आर्गन
  35. Q. नाभिक के धनावेशित होने की खोज किसने की थी? Ans:- लॉर्ड रदरफोर्ड ने
  36. Q. एक व्‍यक्ति का भार लिफ्ट में अपने भार का दूना होता है, तो लिफ्ट का त्‍वरण क्‍या होगा? Ans:- g ऊर्ध्‍वाधर ऊपर की ओर
  37. Q. न्‍यून ताप पर होने वाली परिघटनाओं का विज्ञान विषय क्‍या कहलाता है? Ans:- निम्‍नतापिकी (Cryogenics)
  38. Q. कम्‍प्‍यूटर हेतु आवश्‍यक IC चिप किसके बनाए जाते हैं? Ans:- सिलीकॉन के
  39. Q. सूर्य और पृथ्‍वी के बीच चन्‍द्रमा आ जाने से कौन सा ग्रहण पड़ता है? Ans:- सूर्य ग्रहण
  40. Q. एस्‍ट्रो-डी (Astro-D) क्‍या है? Ans:- ब्रह्माण्‍ड के विकास का अध्‍ययन करने वाला जापानी एक्‍स-रे उपग्रह
  41. Q. हाइड्रोजन के समस्‍थानिक (Isotopes) के नाम बताइए? Ans:- प्रोटियम (Protium), ड्यूटीरियम (Deuterium), तथा ट्राइटियम (Tritium)
  42. Q. विक्रम साराभाई अन्‍तरिक्ष केन्‍द्र (VSSC) कहाँ स्थित है? Ans:- तिरूवनन्‍तपुरम में
  43. Q. "हर्ट्ज’ (Hertz) किसका मात्रक है? Ans:- आवृत्ति (Frequency) का
  44. Q. एक नैनोमीटर कितने सेमी के बराबर होता है? Ans:- 10-7 सेमी के
  45. Q. "घेंघा रोग"(Goitre) किसकी कमी से होता है? Ans:- थाइरॉक्सिन (Thyroxine) की कमी से
  46. Q. डीपीटी का टीका किन रोगों की रोकथाम के लिए लगाया जाता है? Ans:- डिप्‍थीरिया, कुकर खाँसी और टिटेनस की रोकथाम के लिए
  47. Q. "कलपक्‍कम एटामिक पॉवर प्‍लाण्‍ट’ में ईंधन के रूप में किसका प्रयोग किया जाता है? Ans:- थोरियम का
  48. Q. पौधे नाइट्रोजन का उपयोग किस रूप में करते हैं? Ans:- नाइट्रेट के रूप में
  49. Q. डेंड्रालॉजी (Dendrology) में किसका अध्‍ययन किया जाता है? Ans:- वृक्षों का
  50. Q. नाभिकीय रियेक्‍टर में न्‍यूट्रॉन नियंत्रक के रूप में क्‍या प्रयोग किया जाता है? Ans:- केडमियम या बोरान
  51. Q. किसी तत्‍व की द्रव्‍यमान संख्‍या A, परमाणु संख्‍या Z है। इस तत्‍व के परमाणु में उपस्थित न्‍यूट्रॉन, प्रोटॉन और इलेक्‍ट्रॉन की संख्‍या क्रमश: होगी? Ans:- (A-Z), Z, Z
  52. Q. कुल्‍थी (Horse Gram-Dolichos Biflorus) –एक दलहनी फसल है, जिसे दाना एवं चारे (दोनों) में प्रयोग किया जाता है, जिसमें अधिक मात्रा में पाई जाती है? Ans:- प्रोटीन तत्‍व

इस लेख के अन्य पार्ट नीचे से देख 




No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.