वर्णमाला किसे कहते ♦ हैं? [स्वर व व्यंजन] varnamala kise kahate hain.

आज के इस लेख में मैं आपके लिए वर्णमाला के बारे में संपूर्ण जानकारी लेकर आया हूं। इसमें मैंने वर्णमाला किसे कहते हैं अच्छी तरह से बताया है। इसमें स्वर किसे कहते हैं और व्यंजन किसे कहते हैं। को भी अच्छी तरीके से बताया गया है और स्वर और व्यंजनों की टोटल संख्या भी इसके अंदर शामिल की गई है।

वर्णमाला किसे कहते हैं?
वर्णमाला किसे कहते हैं?

वर्णमाला किसे कहते हैं?

"किसी भाषा अथवा अनेक भाषा को लिखने और बोलने के लिए प्रयोग किए गए मानक प्रतीकों को ही वर्णमाला कहते हैं|" "वर्णमाला का अर्थ है:- वर्ण से बने हुए शब्द माला को बनाने के लिए अलग अलग मोतियों की जरूरत होती है और उन्हीं मोतियों से मिलकर एक पूरी माला बन पाती है। इसी प्रकार वर्णों से मिलकर वर्णमाला बनी होती हैं।" 








हिन्दी वर्णमाला में हिन्दी वर्णमाला के सभी प्रकार के वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभाजित किया गया है पहला स्वर और दूसरा व्यंजन है।
स्वर किसे कहते हैं
जिन वर्णों का उच्चारण करते समय साँस, कंठ, तालु आदि स्थानों से बिना रुके हुए निकलती है, उन्हें "स्वर" कहा जाता है।
वर्णमाला में स्वर नीचे दिए है।
वर्णमाला स्वर :- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ



  • हिंदी व्याकरण [Hindi Grammar]

व्यंजन किसे कहते हैं
जिन वर्णों का उच्चारण करते समय साँस कंठ, तालु आदि स्थानों से रुककर निकलती है, उन्हें "व्यंजन" कहा जाता है।

वर्णमाला में व्यंजन नीचे दिए हैं।
व्यंजन- क, ख, ग, घ, ङ च, छ, ज, झ, ञ ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़ त, थ, द, ध, न प, फ, ब, भ, म य, र, ल, व श, ष, स, ह
हिंदी वर्णमाला में एक अनुस्वार और एक विसर्ग होते हैं
1) अनुस्वार- अं
2) विसर्ग- अ:
हिंदी वर्णमाला में गृहीत व संयुक्त व्यंजन भी होते है।
गृहीत :- ज़, फ़, ऑ
संयुक्त व्यंजन :- क्ष, त्र, ज्ञ, श्र

वर्णमाला के बारे में अन्य जानकारी
1) हिन्दी वर्णमाला के समस्त वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभक्त किया गया है-       
           (1)स्वर और (2)व्यंजन।

2) व्यंजनों का उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है।
3) पंचमाक्षर अर्थात वर्णमाला में किसी वर्ग का पाँचवाँ व्यंजन। जैसे- 'ङ', 'ञ', 'ण' आदि।

4) आधुनिक हिन्दी में पंचमाक्षरों का प्रयोग बहुत कम हो गया है और इसके स्थान पर अब बिन्दी (ं) का प्रचलन बढ़ गया है।
वर्णमाला स्वर व्यंजन
5) विशेष  -  भाषा की सार्थक इकाई वाक्य हैं।

6) वाक्य से छोटी इकाई उपवाक्य होता हैं।

7) उपवाक्य से छोटी इकाई पदबंध होता हैं।

8) पदबंध से छोटी इकाई पद होता हैं।

9) पद से छोटी इकाई अक्षर होता हैं।

10) अक्षर से छोटी इकाई ध्वनि होती हैं।

11) ध्वनि को वर्ण भी कहते हैं।

12) हिंदी भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि होती है।

13) वर्णों को व्यवस्थित करने के समूह को वर्णमाला कहते हैं।

14) हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण होते हैं।


ये भी पढ़ें – अव्यय किसे कहते हैं परिभाषा

अन्य भाषाओँ में वर्णमाला
"वर्णमाला" को अंग्रेज़ी में "ऐल्फ़ाबॅट" ( alphabet ) कहते हैं
अरबी, फ़ारसी, कुर्दी तथा मध्य पूर्व की अन्य भाषाओँ में इसे "अलिफ़ - बेई" या सिर्फ़ "अलिफ़ - बे" कहते हैं। यह एक अरबी-फ़ारसी लिपि के पहले दो अक्षरों का नाम है।

व्याकरण
वर्णमाला से संबंधित यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके अवश्य बताएं। और साथ ही साथ राइट साइड में जो रेड कलर का बेल आईकॉन दिख रहा है उसे दबाना ना भूले।और अपने दोस्तों के साथ इस लेख को शेयर भी करें ताकि उनको भी वर्णमाला लेख के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।