वाक्य किसे कहते हैं♥️ | वाक्य के भेद | प्रकार व की परिभाषा in हिंदी

दोस्तों आज मैं आपके लिए इस लेख के अंदर वाक्य किसे कहते हैं के संबंधित जानकारी लेके आया हूं। इसके द्वारा आपके तक इस के सभी भेद अथवा प्रकार को समझाया गया है। और इसकी एक सटीक रूप से परिभाषा भी दी गई है। 
वाक्य किसे कहते हैं। वाक्य के भेद। प्रकार। परिभाषा/Vakya Kise Kehte Hain. Vakya Ke Bhed. Prakar. Paribhasha
वाक्य किसे कहते हैं?  

वाक्य किसे कहते हैं♥️ परिभाषा


  • "दो अथवा दो से अधिक शब्दों के किसी समूह हो वाक्य कहते है. या
  • दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं."

जैसे कि
"अधर्म की पराजय होती है।"
यह एक वाक्य है क्योंकि इसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है किन्तु 'अधर्म पराजय होती।' वाक्य नहीं है क्योंकि इसका अर्थ नहीं निकलता है। तथा वाक्य होने के लिए इसका कोई अर्थ निकलना चाहिए। 
अन्य उदाहरण
"माता पिता भगवान के समान हैं।"
"राहुल कल मंदिर जायेेेगा।"

वाक्य के भेद / प्रकार

वाक्य भेद दो प्रकार से होते हैं
1) अर्थ के आधार पर इसके के भेद
2) रचना के आधार पर इसके के भेद





वाक्य के दोनों भेद विस्तार से 
1) अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद:-
अर्थ के आधार पर 8 प्रकार के वाक्य होते हैं।
  • विधान वाचक ,
  • निषेधवाचक,
  • प्रश्नवाचक,
  • विस्म्यादिवाचक,
  • आज्ञावाचक,
  • इच्छावाचक,
  • संकेतवाचक,
  • संदेहवाचक।
विधानवाचक वाक्य 
वे वाक्य जिनसे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है। उन वाक्यों को विधानवाचक वाक्य कहते है।
उदाहरण :-
मध्यप्रदेश एक राज्य है।
राम के पत्नी का नाम सीता था।
रावण लंका के राजा थे।
निषेधवाचक वाक्य 
वे वाक्य जिनसे कार्य न होने का भाव प्रकट होता है। ऐसे वाक्य निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं।
उदाहरण :-
मैंने पानी नहीं पिया।
मैंने आज नहीं गया।
प्रश्नवाचक वाक्य 
वे वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है। उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते है।
जैसे कि:-
मध्यप्रदेश क्या है?
राम के पत्नी कौन थे?
रावण कहाँ के राजा थे?
आज्ञावाचक वाक्य 
वे वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है अथवा कोई प्रार्थना किया जाता है। उन्हें विधिसूचक वाक्य कहते हैं।
जैसे कि:-
कृपया बैठ जाइये।
शांत रहो।
बैठो।
जाओ।
कृपया शांति बनाये रखें।
विस्मयादिबोधक वाक्य 
वे वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है। उन्हें विस्मयादिबोधक वाक्य कहते हैं।
जैसे कि:-
अहा! कितना सुन्दर दृश्य है।
ओह! कितनी अच्छी बुक है।
बल्ले! हम जीत गये।
इच्छावाचक वाक्य 
वे वाक्य‌ जिनमें किसी इच्छा, आकांक्षा अथवा आशीर्वाद का बोध होता है। ऐसे वाक्य इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं।
जैसे कि:
ईश्वर तुम्हे अच्छा रखे।
नया साल मंगलमय हो।
संकेतवाचक वाक्य 
वे वाक्य जिनमें किसी संकेत का बोध होता है। इसे वाक्य संकेतवाचक वाक्य कहलाते हैं।
जैसे कि:-
राहुल का दुकान वहां है।
रानी उधर रहती है।
संदेहवाचक वाक्य 
वे वाक्य‌ जिनमें संदेह का बोध होता है। इसे वाक्य संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं।
जैसे कि:-
क्या वह राहुल आ गया?
क्या मीरा ने काम कर लिया?

2) रचना के आधार पर वाक्य के भेद

रचना के आधार पर वाक्य के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं-
  • सरल,
  • संयुक्त,
  • मिश्रित/मिश्र वाक्य
सरल वाक्य 
वे वाक्य जिनमें एक ही विधेय होता है। इसे वाक्य सरल वाक्य अथवा साधारण वाक्य कहते हैं। इसे वाक्यों में एक ही प्रकार की क्रिया होती है।
उदाहरण :-
राहुल पढ़ता है।
जीवन ने पानी पिया।
संयुक्त वाक्य 
वे वाक्य जिनमें दो या दो से अधिक सरल वाक्य समुच्चयबोधक अव्ययों से जुड़े होते हैं। ऐसे वाक्य संयुक्त वाक्य कहलाते है।
उदाहरण:-
राहुल सुबह गया और दोपहर को लौट आया।
धर्म का साथ दो अधर्म का नहीं।
संयुक्त वाक्य के भी चार प्रकार  हैं 
1) संयोजक संयुक्त 
2) विभाजक संयुक्त 
3) विरोधसूचक संयुक्त 
4)परिमाणवाचक संयुक्त 
मिश्रित/मिश्र वाक्य 
वे वाक्य जिनमें एक मुख्य अथवा प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य होतो है। इसे वाक्य मिश्रित वाक्य कहलाते हैं।
मिश्र वाक्य में एक मुख्य उद्देश्य और मुख्य विधेय के अलावा एक से अधिक समापिका क्रियाएँ होती हैं।
उदाहरण :
ज्यों ही डॉक्टर ने इलाज किया, वह स्वस्थ हो गया।
यदि महनत करोगे तो, सफल हो जाओगे।
मैं जानता हूँ कि तुमने आज पढ़ाई नहीं की है।

दोस्तों इसमें मैंने वाक्य के बारे में बताया  और वाक्य किसे कहते हैं परिभाषा के संबंधित बहुत सारी जानकारियां दी।  इसमें मैंने इस के प्रकार और भेद का भी जिक्र किया है। और इसमें बहुत सारी इससे से संबंधित जानकारी बताई गई  है।   जो कि आपको अवश्य पसंद आई होगी तो आप नीचे कमेंट अवश्य करें , तथा साथ ही साथ राइट साइड जो रेड कलर का बैल आइकन दिख रहा है। उसे भी दवा दे ताकि आपको नए पोस्ट आपके मोबाइल तक पोस्ट पहुंच सके।  हमारी अन्य लेख नीचे पढ़े।