वचन किसे कहते हैं के प्रकार की परिभाषा in हिंदी

वचन किसे कहते हैं।प्रकार।परिभाषा।हिंदी

इस लेख में मैं आपके लिए हिंदी व्याकरण के वचन के बारे में संपूर्ण जानकारी लेकर आया हूं। इसमें मैंने वचन के सभी वचन प्रकार भेद को अच्छी तरह से बताया है। इसमें वचन की परिभाषा हिंदी में और वचन कितने होते हैं। सबको भी अच्छी तरीके से बताया गया है।
वचन किसे कहते हैं के प्रकार
वचन किसे कहते हैं के प्रकार

वचन किसे कहते हैं परिभाषा

"व्याकरण में वचन (नम्बर) एक संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया इत्यादि की व्याकरण सम्बन्धी श्रेणी होती है जो इनकी संख्या की सूचना प्रदान कराती हैं, वचन कहलाती हैं (एक, दो, इत्यादि)। vachan kise kahate hain.
अधिकतर भाषाओं में वचन दो ही होते हैं- एकवचन तथा बहुवचन, लेकिन संस्कृत तथा कुछ और भाषाओं में द्विवचन भी देखने को मिलता है।"
संज्ञा किसे कहते हैं|सर्वनाम किसे कहते हैं

हिन्दी भाषा में वचन के प्रकार

हिन्दी में वचन दो होते हैं-
  1. एकवचन,
  2. बहुवचन

एकवचन किसे कहते हैं

जिन शब्द के जिस रूप से एक ही वस्तु का बोध होता है। वह एकवचन कहलाता हैं।

जैसे कि :– माता, माला, पुस्तक, स्त्री, टोपी, लड़का, गाय, सिपाही, बच्चा, कपड़ा, बंदर, मोर।


बहुवचन किसे कहते हैं

जिन शब्द के जिस रूप से अनेकता का बोध होता हैं। वह बहुवचन कहलाता हैं।
जैसे कि :–माताएँ, पुस्तकें, वधुएँ, गुरुजन, रोटियाँ, स्त्रियाँ, लताएँ, लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, बेटे।


विभिन्न वचन का हिंदी में प्रयोग 
हिन्दी में एकवचन की जगह पर बहुवचन का प्रयोग करना

1) आदर के लिए भी बहुवचन का प्रयोग होता है।
जैसे कि:–
महात्मा गांधी महान पुरुष थे।
सर आज नहीं आये।
चंद्रशेखर सच्चे वीर थे।

2) बड़प्पन दर्शाने के लिए कुछ लोग वह के स्थान पर वे और मैं की जगह हम का प्रयोग करते हैं।
जैसे कि :–
आज गुरुजी आए तो वे प्रसन्न दिखाई दे रहे थे।
मालिक ने कर्मचारी से कहा, हम मीटिंग में जा रहे हैं।

3) केश, रोम, अश्रु, प्राण, दर्शन, लोग, दर्शक, समाचार, दाम, होश, भाग्य इत्यादि ऐसे शब्द हैं जिनका प्रयोग अधिकतर बहुवचन में ही होता है।
जैसे कि :–
तुम्हारे केश बड़े सुन्दर हैं।
लोग कहते हैं।

बहुवचन कि जगह पर एकवचन का प्रयोग करना
1) तू एकवचन है जिसका बहुवचन है तुम किन्तु सभ्य लोग आजकल लोक - व्यवहार में एकवचन के लिए तुम का ही प्रयोग करते हैं।

जैसे कि :–

मित्र, तुम कब आए।
क्या तुमने खाना खाया।

2) वर्ग, वृंद, दल, गण, जाति आदि शब्द अनेकता को प्रकट करने वाले हैं, किन्तु इनका व्यवहार एकवचन के समान होता है।

जैसे कि :–
स्त्री जाति संघर्ष कर रही है।
सैनिक दल शत्रु का दमन कर रहा है।

3) जातिवाचक शब्दों का प्रयोग एकवचन में किया जा सकता है।

जैसे कि :–
मुंबई का आम स्वादिष्ट होता है।
सोना बहुमूल्य वस्तु है।


 vachan kise kahate hain.
वचन से संबंधित है लेख आपको कैसा लगा। यह आप हमें नीचे कमेंट करके अवश्य दिखाएं और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें,  इससे संबंधित बहुत सारे प्रश्न है परीक्षाओं में पूछे जाते हैं इसलिए इस इन्हें ध्यान से याद रखें रखें। अधिक जानकारी विकिपीडिया से ली गई है वहां से ज्यादा जानकारी देखे।