[क्रिया विशेषण] क्रिया विशेषण किसे कहते हैं। भेद । प्रकार । परिभाषा हिंदी में

क्रिया विशेषण किसे कहते हैं।  भेद / प्रकार, क्रिया विशेषण की परिभाषा हिंदी में

दोस्तों आज के इस लेख में मैं आपके लिए क्रिया विशेषण किसे कहते हैं लेख लाया हूं। जिसमें मैं आपको क्रिया विशेषण के भेद और इसके प्रकार के बारे में बताऊंगा और इसकी एक सटीक परिभाषा भी दूंगा।
क्रिया विशेषण । क्रिया विशेषण के भेद / प्रकार

क्रिया विशेषण की परिभाषा(Definition in Hindi)

जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चलता है। उन्हें क्रियाविशेषण कहते हैं।
या
वे शब्द जो क्रिया की विशेषता बताते हैं, ऐसे शब्दों को हम क्रिया विशेषण कहते हैं।

जैस की:- (1) राम धीरे - धीरे चलता है।
यह बाकी में वाक्य में "चलता" क्रिया है और "धीरे - धीरे" उसकी विशेषता बता रहा है। इसलिए  धीरे-धीरे शब्द को हम क्रिया विशेषण कहेंगे।

(2) चीता तेज दौड़ता है।
 इस वाक्य में चीता दौड़ रहा है, और उसके दौड़ने की विशेषता है। उसका "तेज दौड़ना" यह शब्द क्रिया विशेषण शब्द है।
क्रिया विशेषण । क्रिया विशेषण के भेद / प्रकार

क्रिया विशेषण के भेद / प्रकार देखते है

  1. स्थानवाचक
  2. रीतिवाचक
  3. कालवाचक
  4. परिमाणवाचक

क्रिया विशेषण के सभी भेद प्रकार को विस्तार से देखते है।

स्थानवाचक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के संपादित होने के स्थान का बोध कराते हैं, उन शब्दों की स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं।

जैसे :- कहाँ, जहाँ, यहाँ, वहाँ, सामने,ऊपर, नीचे, आगे, बाहर, भीतर आदि ।

उदाहरण के लिए:-
राहुल वहाँ सायकिल चला रहा हैं

ऊपर के वाक्य में  "वहाँ"  चला क्रिया के व्यापार - स्थान का बोध करा रही है।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

जो शब्द किसी क्रिया के करने के तरीके/रीति का बोध कराए, उन शब्दों को रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते है।

जैसे:- जल्दी, धीरे-धीरे, रोज़, आदि।

कालवाचक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के होने का समय बतलाते हैं, उन शब्दों को कालवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं।

जैसे :- परसों, कभी, अब तक, पहले, पीछे,  अभी - अभी, बार - बार।

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के परिमाण अथवा निश्चित संख्या का बोध कराते हैं, उन शब्दों को परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं।

जैसे- बहुत, अधिक, अधिकाधिक पूर्णतया, सर्वथा, कुछ,  यथेष्ट, इतना, उतना, कितना, थोड़ा-थोड़ा,थोड़ा, काफ़ी, केवल, तिल-तिल, एक-एक करके, आदि।


क्रिया विशेषण के प्रकार क्रिया विशेषण के भेद और क्रिया विशेषण की परिभाषा सब कुछ इस लेख में मैंने शामिल किया है। जो आपको सरलता से समझ आया होगा तो आप नीचे कमेंट अवश्य करके जाए और साथ ही नीचे व्हाट्सएप शेयर बटन है। उससे अपने दोस्तों को इस लेख को शेयर करें और हमारी अन्य पोस्ट नीचे क्लिक करके अवश्य पढ़ें।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.