हार्मोन[Harmon]

हार्मोन(harmon) के बारे में यह लेख में मैंने सभी प्रकार की जानकारी बताइए।
हार्मोन के बारे में कुछ अन्य जानकारी
हार्मोन (Harmon)क्या है
हार्मोन या अंत:स्राव या ग्रन्थिरस एक प्रकार के जटिल कार्बनिक पदार्थ होते हैं। जो सजीवों में होने वाली विभिन्न जैव रसायनिक क्रियाओं और वृद्धि एवं विकास आदि का नियंत्रण करता है। प्रजनन पर भी यह नियंत्रण का कार्य करते है।

हार्मोन कोशिकाओं तथा ग्रन्थियों से स्रावित होते हैं।

हार्मोन मुख्यत अपने उत्पत्ति स्थल से दूर की कोशिकाओं या ऊतकों में कार्य करते हैं किसके कारण इन्हें "रासायनिक दूत" भी कहते हैं।

हार्मोन की सूक्ष्म मात्रा भी अधिक प्रभावशाली होती है।

हार्मोन शरीर में अधिक समय तक संचित नहीं रखा जा सकता है। अतः कार्य समाप्ति के बाद ये नष्ट हो जाते हैं। और उत्सर्जन के द्वारा शरीर से बाहर निकाल कर दिए जाते हैं।

हार्मोन की कमी या अधिकता दोनों ही सजीव में एक प्रकार की बाधा को बढ़ावा दे सकती हैं।
हार्मोन के बारे में कुछ अन्य जानकारी
हार्मोन के बारे में कुछ अन्य जानकारी

1)पौधों एवं जन्तुओं दोनो के अपने अपने हार्मोन होते हैं।
2)पौधों में पाए जाने वाले हार्मोन को वनस्पति हार्मोन या पादप हार्मोन कहते हैं।
3)ये जटिल कार्बनिक यौगिक पौधों के एक भाग में निर्मित होकर अन्य भागों में स्थानान्तरित हो जाते हैं।
4)जन्तुओं में हार्मोन का स्त्राव आमतौर पर अन्तःस्त्रावी ग्रन्थियों द्वारा होता है।
5)वनस्पित हार्मोन वृद्धि, विकास, कोशिका विभाजन, बीजों के अंकुरण, कलिका निर्माण, अपस्थानिक जड़ों की वृद्धि पर नियंत्रण हार्मोन के द्वारा कि जाती है।
6)हार्मोन, अंगों की वृद्धि, जैविक क्रियाओं पर नियन्त्रण एवं उनके बीच समन्वय स्थापित करते हैं।
7)हार्मोन  फलों के निर्माण, अपरिपक्व फलों एवं पत्तियों को गिरने से रोकने, कैम्बियम की सक्रियता एवं पौधों में होने वाली विभिन्न जैविक क्रियाओं के नियन्त्रण में सहायक होते हैं।
8) हार्मोन रक्त के माध्यम से अपने कार्य स्थलों तक पहुँच जाते हैं।
9) हार्मोन सामान्यतः प्रोटीन, स्टेरायड, पोली पेप्टाइड प्रकृति के होते हैं।
10)हार्मोन अपने कार्य स्थल की कोशिकाओं के कार्यों प्रभावित करते हैं।
13) स्टेरायड हार्मोन कोशिका झिल्ली को पारकर कोशिका में प्रवेश करते हैं और कोशिका द्रव मे किसी संयोजक से संयोग करने के बाद केन्द्रक में पहुँच जाते हैं।
11) हार्मोन का कार्य करने के तरीके इनकी रासायनिक प्रकृति के अनुसार भिन्न-भिन्न होते हैं।
12) प्रोटीन हार्मोन एवं पोली पेप्टाइड हार्मोन कोशिकाओं की सतह पर उपस्थित संयोजको से जुड़कर कोशिका के कोशिका द्रव में रासायनिक परिवर्तन कर देते हैं जिसके परिणाम स्वरूप अपेक्षित कार्य सम्पन्न हो जाता है।
14) केन्द्रक में हार्मोन सीधे डीएनए से संयोग करके प्रोटीन संश्लेषण को प्रभावित करते हैं
15) सभी स्टेरायड हार्मोनों के संयोजक कोशिका के कोशिका द्रव में नहीं होते हैं,
16)संयोजक कोशिका झिल्ली में स्थित रहते हैं।
17)हार्मोन ग्रन्थियाँ मेरूदण्डी प्राणियों में विकसित होती हैं।

हार्मोन के बारे में बताई गई जानकारी यदि आपको अच्छी लगी हो तो कृपया नीचे कमेंट अवश्य करें। और साथ ही साथ इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें। और हार्मोन के बारे में दूसरी यदि आपके पास कोई जानकारी है। तो कृपया कमेंट करके हमें बता दें ताकि उसे भी हम इस लेख में शामिल कर पाए।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.