रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण किसे कहते हैं

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण 

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण के बारे में संपूर्ण प्रकार से जानकारी देने के लिए मैंने इस लेख में इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है।अब मै आपको यह बताता ही की आप इस में क्या देखेंगे रासायनिक अभिक्रिया का मतलब, समीकरण को संतुलित करना, अभिक्रिया के प्रकार और दैनिक जीवन में रासायनिक अभिक्रिया के मुख्य उदाहरण जो कि आपके लिए बहुत ही मददगार और उपयोगी साबित होगी। 
रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण देखे
रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण

रासायनिक अभिक्रिया 

रासायनिक परिवर्तन को ही रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं। जिस परिवर्तन के परिणाम में किसी नये पदार्थ का निर्माण होता है या नया पदार्थ बनता है उसे रासायनिक परिवर्तन कहा जाता हैं। रासायनिक परिवर्तन को किसी भौतिक विधि द्वारा बदलाना संभव नहीं है।बहुत सारी रासायनिक अभिक्रिया अनुत्क्रमणीय होती हैं, अर्थात उन्हें बदला नहीं जा सकता है।और जब कुछ रासायनिक परिवर्तनों को रासायनिक विधि द्वारा उलटा किया जाता है तो वह उत्क्रमणीय अभिक्रिया होती हैं। 


रासायनिक समीकरण (chemical equation)


सबसे पहले सन 1815 में जीन बेग्विन ने रासायनिक समीकरण के द्वारा रासायनिक अभिक्रिया का निरूपण किया गया था। rasayanik abhikriya avam samikaran
किसी रासायनिक अभिक्रिया के प्रतीकात्मक निरूपण या किसी अभिक्रिया को प्रतीकों के द्वारा दर्शाया जाता है तो उसे रासायनिक समीकरण (chemical equation) कहते है।

इन्हे रासायनिक समीकरण इसलिये कहते है क्योंकि इसमें समता चिन्ह यानी (=) का प्रयोग किया जाता है (= के स्थान पर → का भी प्रयोग किया जा सकता है)। समता चिन्ह के बायीं ओर क्रिया करने वाले अभिकारक लिखे जाते हैं और इस चिन्ह के दायीं ओर उत्पाद लिखे होते हैं। समीकरण का प्रमुख आधार यह होता है कि किसी इस अभिक्रिया में भाग लेने वाले वी तत्वों के परमाणुओं की संख्या अभिक्रिया के उपरान्त या इसके बाद भी अपरिवर्तित रहती है।यानी कोई परिवर्तन नहीं आता है।


रासायनिक अभिक्रिया के प्रमुख प्रतीक

अलग अलग प्रकार की अभिक्रियाओं में अन्तर करने के लिए विभिन्न प्रकार के संकेत चिन्हों प्रयोग किए जाते हैं।जो कि नीचे दिए गए हैं
रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण देखे
चित्र में 1 नंबर- यह संकेत रससमीकरणमितीय (स्टॉइकियोमेट्रिक) सम्बन्धों को दिखाने के लिए प्रयुक्त होता है।

चित्र में 2 नंबर(→ )- यह संकेत किसी नेट अग्रगामी अभिक्रिया को दर्शाने के लिए प्रयुक्त होता है ।

चित्र में 3 नंबर(↑)-अभिक्रिया में उत्पन्न गैस के लिए ।

चित्र में 4 नंबर- यह संकेत ऐसी अभिक्रिया को दर्शाने के लिए किया जाता है जो अग्र और पश्च दोनों दिशाओं में हो रही हो।

चित्र में 5 नंबर-यह संकेत किसी रासायनिक साम्य को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।


रासायनिक अभिक्रिया के लक्षण निम्न है


  • रंग में परिवर्तन,
  • अवस्था में बदलाव,
  • गैस के रूप में बनना,
  • तापमान में परिवर्तन,
  • विभिन्न गैसों से क्रिया आदि।



अभिक्रिया के समीकरण को लिखने का तरीका

किसी भी अभिक्रिया के समीकरण विभिन्न पदार्थों के सूत्रों की सहायता से वर्ड इक्वेशन की तरह लिखा जाता है। नीचे दिये गये उदाहरण में एक अभिक्रिया को निरूपित गया है जिसमें को मैग्नीशियम के फीते को हवा में जलाने से जो अभिक्रिया होती है।

        (अभिकारक)                    (उत्पाद)
मैग्नीशियम  +  ऑक्सीजन → मैग्नीशियम ऑक्साइड
Mg     +   O2    →   MgO

इसमें अभिकराक को तीरे की बाईं तरफ लिखा जाता है और उत्पाद को तीर की दाईं तरफ लिखा गया है। एक से अधिक पदार्थों की स्थिति में दो पदार्थों के बीच धन (+) का निशान लगा दिया जाता है। तीर की दिशा उत्पाद की दिशा में ही होती है और अभिक्रिया की दिशा को दर्शाती है।


संतुलित समीकरण क्या है जाने

जब अभिक्रिया के हर तत्व या पदार्थ के परमाणुओं की संख्या तीर की बाईं ओर तथा दाईं ओर समान या बराबर होती है, तो उस समीकरण को संतुलित समीकरण कहते हैं। एक संतुलित समीकरण द्रव्यमान के संरक्षण के नियम पर आधारित होता है।और इस नियम का अच्छी तरह से पालन भी करता है।
रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से संबंधित कुछ सवाल
रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से संबंधित कुछ सवाल

  1. दानेदार जिंक पर तनु HCI डालने से कौन - सी गैस उत्पन्न होती है ? H₂
  2. ऊष्माशोषी अभिक्रिया है - H₂ + I₂→2HI
  3. रेडॉक्स अभिक्रिया में होता है - उपचयन - अपचयन
  4. निम्न में से अपचयन अभिक्रिया है -N₂ + 3H₂→2NH₃
  5. 2H₂ + O₂→2H₂O इस क्रिया को कहते हैं - संयोजन क्रिया
  6. मैग्नीशियम का वायु की उपस्थिति में जलना है -ऑक्सीकरण
  7. जब दो या दो - से - अधिक पदार्थ संयोग करके एकल उत्पाद बनाते हैं , तो उसे कहते हैं - संयोजन
  8. भौतिक परिवर्तन में बदलता है -अणुओं की व्यवस्था
  9. ताप , दाब , उत्प्रेरक आदि को अभिक्रिया में तीर के निशान पर कैसे दिखाया जाता है - ऊपर या नीचे
  10. निम्न अभिक्रिया में किसका अपचयन हो रहा है ? Fe₂O₃
  11. निम्न में कौन - सा युग्म विस्थापन अभिक्रिया देगा ? AgNO3₃विलयन तथा Cu धातु
  12. लैड नाइट्रेट का रासायनिक सूत्र है Pb (NO₃)₂
  13. मैग्नीशियम धातु का वायु में जलना एक उदाहरण है- रासायनिक परिवर्तन का
  14. खाद्य सामग्री को विकृत गधिता से बचाने के लिए कौन - सी गैस का उपयोग होता है - नाइट्रोजन
  15. निम्न अभिक्रिया में अपचायक पहचान कर लिखिए । Fe₂O₃ + 3CO→ 2Fe + 3CO₂- CO
  16. रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को कहते हैं  - अभिकारक
  17. रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप बनने वाले पदार्थ को कहते हैं - उत्पाद
  18. द्रव्यमान के संरक्षण नियम के अनुसार , रासायनिक अभिक्रिया में किसका न तो निर्माण होता है और न ही विनाश ? द्रव्यमान
  19. CH₄ (g) + 2O₂ (g)→CO₂ (g) + 2H₂O (g) यह रासायनिक समीकरण है - ऊष्माक्षेपी
  20. कैल्शियम कार्बोनेट का कैल्शियम ऑक्साइड तथा कार्बन । डाइऑक्साइड में बदल जाना कैसी अभिक्रिया है ? वियोजन
  21. यदि उत्पाद अधिक स्थायित्व रखते हैं , तो रासायनिक अभिक्रिया- सम्पन्न होती है
  22. समीकरण Be₂C + xH₂O→ yBe(OH)₂ + CH , में 'x' तथा 'y' का मान होगा- 4 , 2
  23. निम्न अभिक्रिया में तथा । क्या है , उनके सूत्र का नाम या प्रतीक लिखिए ।
  24. Zn (s) + H₂SO₄ (aq) → ZnSo₄ (x) + H₂ (g)- जलीय , गैस
  25. कोयले के दहन की अभिक्रिया का प्रकार है- संयोजन
  26. कार्बन मोनॉक्साइड की क्लोरीन के साथ अभिक्रिया द्वारा कार्बोनिल क्लोराइड का बनना उदाहरण है ।- संयोजन अभिक्रिया का
  27. निम्न अभिक्रिया में ऑक्सीकारक पहचान कर लिखिए ।
  28. MnO₂ (g) + 4HCI → MnCl₂ (aq) + Cl₂ (g) + 2H₂O - MnO₂ (s)
  29. ऊष्माशोषी अभिक्रिया है- N₂ + O ₂ → 2NO
  30. निम्न अभिक्रिया है - -
  31. C + 2S → CS₂ ------20,000 कैलोरी
  32. कार्बन सल्फर    कार्बन डाइसल्फाइड- ऊष्माशोषी अभिक्रिया
  33. कॉपर सल्फेट विलयन में लोहे का टुकड़ा डालते हैं , तो कॉपर व फेरस सल्फेट बनते हैं । यह अभिक्रिया कहलाती है - प्रतिस्थापन अभिक्रिया
  34. निम्न में संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है - CaO + H₂O → Ca(OH)₂ (aq)



इस के अंदर मैंने सभी प्रकार के बहुत सारे प्रश्नों को शामिल किया है, जो कि आपको बहुत ही अच्छे लगे होंगे यदि आपको ऐसे रिलेटेड कोई भी डाउट है। या कुछ भी प्रश्न पूछना है तो आप नीचे कमेंट अवश्य करके जाएं।

यदि आपको यह रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण से संबंधित यह लेख आपको यदि अच्छा लगा हो पसंद आया हो तो कृपया नीचे कमेंट करके अवश्य जाएं, क्योंकि जिससे हमारे को आपके द्वारा दिए गए कमेंट का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। और अपने दोस्तों को शेयर भी करें ताकि उन्हें भी यह समीकरण के बारे में रासायनिक अभिक्रिया के बारे में जानकारी मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.