जलप्रपात ( Waterfall ) किसे कहते हैं । भारत के जलप्रपात की सूची । लिस्ट । का सबसे ऊंचा । सबसे बड़ा । जलप्रपात । परिभाषा । इस का अर्थ

जलप्रपात ( Waterfall ) किसे कहते हैं । भारत के जलप्रपात की सूची । लिस्ट । सबसे ऊंचा । सबसे बड़ा । जलप्रपात । परिभाषा । इस का अर्थ

हेलो दोस्तों आज मै अपको जलप्रपात का अर्थ, इसकी परिभाषा, भारत के जलप्रपात सूची, भारत के प्रमुख जलप्रपात, विश्व के प्रमुख जलप्रपात,भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात,कौन सा किस राज्य में है सब कुछ इस लेख में बताने जा रहा है, जलप्रपात किसे कहते हैं। सभी प्रकार की जानकारी इसमें नीचे दी गई है।
जलप्रपात ( Waterfall ) किसे कहते हैं । भारत के जलप्रपात की सूची । लिस्ट । सबसे ऊंचा । सबसे बड़ा । जलप्रपात । परिभाषा । इस का अर्थ
जलप्रपात


जलप्रपात ( Waterfall ) किसे कहते हैं

एक प्रमुख प्रवाही जल (नदी) कृत गैर-आक्रामक स्थल रुप हैं और जल स्रोत हैं।जल प्रपात अथवा झरना कहलाता है। प्राकृतिक झरने कई नदियों के उद्गम हैं।

जब नदियों का पानी किसी भी ऊंची जगह से किसी निचले स्थान पर गिरता है, तो उस जगह पर जलप्रपात ( Waterfalls ) का निर्माण होता है। उस ही जलप्रपात कहते हैं।

पहाड़ों की चट्टानों से गिरने वाले नदी या नालों को जलप्रपात कहा जाता है। यदि गिरने वाला पानी एक बहुत बड़ी धरा के रूप में काफी ऊंचाई से गिरता है, तो उसे महाजलप्रपात कहते हैं।
यदि गिरने वाले पानी कि धरा पतली होती है तो उसे जलप्रपात कहा जाता है। कभी कभी पानी कि बहुत बड़ी धाराएं पहाडों के ढलानों से गुजरती हैं। ये भी एक तरह के जलप्रपात हैं 


भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है

भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात शरावती नदी पर है जिसका नाम "जोग या गरसोप्पा" है यह भारत के कर्नाटक राज्य में है। इस महात्मा गांधी जलप्रपात भी कहते है
सभी राज्यो के राज्यपाल और मुख्यमंत्री 2020 में

विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात कोनसा और कहा है


विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात एंजेल जलप्रपात है जो वेनेज़ुएला में स्थित है। इस जलप्रपात कि उचाई 979 मीटर है। जो कि 1 k.m. के लगभग हैं।

भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात - महात्मा गांधी जलप्रपात

यह भी पढ़ें:—
भारत का राष्ट्रीय पशु  खेल, गीत, चिन्ह,  पक्षी, वृक्ष, फल, ध्वज, गान, दिवस, नदी, लिपि सभी विस्तार से

भारत के प्रमुख जलप्रपात की सूची / लिस्ट 

वैसे तो भारत में बहुत सारे जलप्रपात है, लेकिन इसमें में कुछ महत्वपूर्ण जलप्रपात की सूची नीचे दे रहा हूं। जो आपको जानना बहुत जरूरी है।

  • जलप्रपात                    नदी           उंचाई(m) 
  • जोग या गरसोप्पा     - शरावती नदी    255मी.
  • शिवसमुद्रम्              - कावेरी नदी    90 मी.
  • येन्ना                        - नर्मदा नदी     183 मी.
  • धुआँधार                  - नर्मदा नदी     10 मी.
  • बिहार                      - टोंस नदी      100 मी.
  • पायकारा                  - नीलगिरि क्षेत्र  -----
  • चूलिया                     - चम्बल नदी    18 मी.
  • गोकक                     - गोकक नदी     55 मी.
  • पुनासा                     - चम्बल नदी      12 मी.
  • हुंडरू                      - स्वर्णरेखा नदी   74 मी.



जलप्रपात की उत्पत्ति दो प्रकार से होती है


  • प्राकृतिक जलप्रपात
  • कृत्रिम जलप्रपात



प्राकृतिक जलप्रपात किसे कहते है


यह जलप्रपात सतत ता लगातार पर्वतीय क्षेत्रों में होते हैं, जहाँ भूतल का उतार चढ़ाव ज्यादा होता है। वर्षा ऋतु में तो छोटे बड़े जल प्रपात सामान्यतः सभी पहाड़ीयों में देखने को मिलते हैं। कुछ क्षेत्रों में, भू स्तर तुलनात्मक रूप से कठोर और नरम होने के कारण होते हैं। कहीं कहीं सामान्य समतल क्षेत्रों में भी जलप्रपात प्राकृतिक रूप से बन जाते हैं। बहते पानी से कटाव द्वारा भूतल में एक ही स्थल पर गिराव पैदा हो जाता है। 

पृथ्वी के गुरुत्व द्वारा आकर्षित होकर पानी का वेग जैसे जैसे बढ़ता है, वैसे ही उसके भू-स्तर के कटाव की क्षमता बढ़ती जाती है, और प्रपात बड़ा होता जाता है। यह क्रिया तब तक जारी रहती है, जब तक कुछ प्राकृतिक संतुलन न हो जाए, और प्रपात के विस्तार में स्थिरता नहीं आ जाती है।


कृत्रिम जलप्रपात किसे कहते हैं

कृत्रिम जलप्रपात बहुधा नहरों पर बनाए जाते हैं। जहाँ नहरें आवागमन के लिए बनी होती हैं। वहाँ पानी के वेग को कम करने के लिये प्रपात बनाए जाते हैं। और नावों का आवागमन लॉकों द्वारा हुआ करता है। 

कभी कभी नदियों में भी ऐसे लॉक बनाए जाते हैं। भू सिंचाई के लिए बनाई गई नहरों में भी जलप्रपात इसीलिए बनाए जाते हैं, कि पानी का वेग कम किया जा सके।
भारत में  ऐसे बहुत से प्रपात उत्तर प्रदेश की गंगा तथा शारदा नहरों पर बनाए गए हैं। अन्य प्रदेशों की नहरों पर भी जलप्रपात बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें:—

भारत का राष्ट्रीय पशु  खेल, गीत, चिन्ह,  पक्षी, वृक्ष, फल, ध्वज, गान, दिवस, नदी, लिपि सभी विस्तार से


भारत के कुछ प्रमुख जलप्रपात की संक्षिप्त वयख्या इनके बारे में 

जोग गरसोप्पा जलप्रपात

भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है इस जलप्रपात की ऊँचाई 255 मीटर है। यह कर्नाटक राज्य में शरवती नदी पर स्थित है । 


शिवसमुद्रम् जलप्रपात

इस जलप्रपात की ऊँचाई 90 मीटर है। यह कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर स्थित है। 


चचाई जलप्रपात

इसकी ऊँचाई लगभग 130 मीटर है । यह जलप्रपात मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बीहड़ नदी में स्थित है । 


येन्ना जलप्रपात 

इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 183 मीटर है। यह मध्यप्रदेश के महावलेश्वर के समीप नर्मदा नदी पर स्थित हैं।


पायकारा जलप्रपात 

इस जलप्रपात का प्रयोग जल विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है।यह जलप्रपात तमिलनाडु राज्य में नीलगिरि की पहाड़ियों में स्थित है। 


धुआंधार जलप्रपात

धुआंधार जलप्रपात की ऊँचाई 15 मीटर है। यह मध्यप्रदेश में जबलपुर के निकट नर्मदा
नदी पर स्थित है। 


चूलिया जलप्रपात 

इसकी ऊँचाई 18 मीटर है । जो कि जलप्रपात मध्यप्रदेश के मंदसौर में चम्बल नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 18 मीटर है ।


गोकक जलप्रपात

इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 54 मीटर है। यह कर्नाटक राज्य के बेलगाँव जिले में गोकक
नदी पर स्थित है। 


हुण्डरू जलप्रपात

हुण्डरू जलप्रपात झारखंड राज्य में स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 74 मीटर है।


बिहार जलप्रपात

इसकी ऊँचाई लगभग 100 मीटर है। यह टोंस नदी पर स्थित है।


मधार जलप्रपात

यह जलप्रपात चंबल नदी पर स्थित है।


चित्रकूट जलप्रपात

इसकी ऊंचाई लगभग 90 फुट है । यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है। यह भारत का न्याग्रा प्रपात नाम से भी जाना जाता है। 


दूधसागर जलप्रपात

दूधसागर की ऊँचाई लगभग 310 मी है
यह जलप्रपात गोवा तथा कर्नाटक राज्य की सीमा पर मांडवी नदी पर स्थित है। 

यह भी पढ़ें:—


  1. पदार्थ की चौथी और पांचवीं अवस्था 
  2. पदार्थ के गुण कौन कौन से हैं
  3. पदार्थ की विशेषताएं
  4. पदार्थ की सभी अवस्था विस्तार से
  5. पदार्थों का वर्गीकरण
  6. भारत का राष्ट्रीय पशु  खेल, गीत, चिन्ह,  पक्षी, वृक्ष, फल, ध्वज, गान, दिवस, नदी, लिपि सभी विस्तार से
  7. सभी राज्यो के राज्यपाल और मुख्यमंत्री 2020 में 

दोस्तो यदि अपको यह जलप्रपात से संबंधित जानकारी और भारत के जलप्रपात की सूची, लिस्ट, सबसे ऊंचा,  सबसे बड़ा, जलप्रपात, परिभाषा यह कैसी लगी आप हमें कमेंट करके अवश्य बताएं और दोस्तों को शेयर करें। धन्यवाद आप हमारी नीचे की पोस्ट भी पढ़े।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.