लिंग किसे कहते हैं? प्रकार, भेद/ling kise kehte hain. prakar, bhed

लिंग किसे कहते हैं । प्रकार । भेद

आज के इस लेख में मैं आपके लिए हिन्दी व्याकरण लिंग के बारे में संपूर्ण जानकारी लेकर आया हूं। इसमें मैंने हिन्दी व्याकरण के सभी लिंग प्रकार भेद को अच्छी तरह से बताया है। इसमें लिंग किसे कहते हैं और लिंग कितने होते हैं। को  भी अच्छी तरीके से बताया गया है। ling kise kahate hain
लिंग किसे कहते हैं । ling kise kehte hain / ling kise kahate hain
लिंग किसे कहते हैं

लिंग किसे कहते हैं? ling kise kahate hain

"जिस चिह्न से यह बोध होता हो कि अमुक शब्द पुरुष जाति का है या स्त्री जाति का है। उस चिन्ह या शब्द की ही लिंग कहते हैं या ling kise kahate hain
शब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु आदि के पुरुष जाति या स्त्री जाति के होने का ज्ञान हो उसे लिंग कहते हैं।"
जैसे : शेर , शेरनी , लड़का ,  लड़की आदि।

ऊपर के उदाहरण में शेर और लड़का पुल्लिंग तथा शेरनी और लड़की स्त्रीलिंग हैं।
लिंग के प्रकार / भेद 
लिगं दो प्रकार कि होती है।
  • पुल्लिंग
  • स्त्रीलिंग
स्त्रीलिंग और पुल्लिंग विस्तार से
पुल्लिंग
जिन संज्ञा शब्दों से पुरुष जाति का बोध हो या जो शब्द पुरुष जाति के अंतर्गत आते हैं। उन्हें ही पुल्लिंग कहते हैं।
ling kise kahate hain
जैसे कि :- बैल ,  घर , शेर , पेड़ , बालक आदि।
स्त्रीलिंग
जिन संज्ञा शब्दों से स्त्री जाति का बोध हो अथवा जो शब्द स्त्री जाति के अंतर्गत आते हैं। उन्हें ही स्त्रीलिंग कहते हैं ।
जैसे कि:-  घड़ी, लड़की , नारी, छड़ी, गाय कुर्सी आदि।




लिंग की पहचान कैसे करते है नीचे देखे
पुल्लिंग की पहचान
जिन शब्दों में (आ,  आव,  पा,  पन, न) ये प्रत्यय जिन शब्दों के अंत में आए। वे समन्यतः पुल्लिंग शब्द हैं।
जैसे कि :-  बुढ़ापा, लड़कपन, कपड़ा, चढ़ाव लेन-देन आदि

पेड़ों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे कि :- सागौन , जामुन, बरगद , आम , शीशम आदि।

पर्वत , मास , वार और कुछ ग्रहों के नाम पुल्लिंग होते हैं ।
जैसे कि :- विंध्याचल, हिमालय,  वैशाख, सूर्य , बुध , राहु , चंद्र , मंगल , केतु आदि।

द्रव पदार्थों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे कि :- ताँबा,  लोहा,  घी , पानी,  सोना, तेल आदि।

अनाजों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे कि :- जौ,  उड़द , गेहूँ , चावल, चना, मटर , आदि।

शरीर के अंगों के नाम सामान्यत: पुल्लिंग होते हैं।
जैसे कि :-कान, गला, हाथ, पाँव, होंठ, तालु, नख, सिर,  मस्तक,  दाँत, मुख, रोम आदि।

रत्नों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे कि :- पन्ना,  मूँगा, हीरा, मोती आदि।

जल , स्थान और भू-मंडल के भागों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे कि :- समुद्र, भारत, देश, नगर, द्वीप, आकाश, पाताल, घर, सरोवर आदि।
स्त्रीलिंग की पहचान
जिन भाववाचक संज्ञाओं के अंत में ट, वट, या हट होता है। वे स्त्रीलिंग कहलाती हैं ।
जैसे कि :- झंझट, आहट, चिकनाहट, बनावट, सजावट आदि।

जिन संज्ञा शब्दों के अंत में ख होते है,  वे स्त्रीलिंग कहलाते हैं ।
जैसे कि :- राख, कोख, लाख, आँख, भूख, चोख, देख रेख आदि ।

जिन शब्दों के अंत में इया आता है वे स्त्रीलिंग होते हैं।
जैसे कि :- कुटिया,  खटिया,  चिड़िया आदि।

अनुस्वारांत,  ईकारांत,  ऊकारांत,  तकारांत,  सकारांत संज्ञाएँ स्त्रीलिंग कहलाती है ।

जैसे कि : रोटी, टोपी, नदी, चिट्ठी, उदासी, रात, बात, छत, भीत, लू, बालू, दारू,  सरसों, खड़ाऊँ, प्यास, वास, साँस आदि ।

भाषा, बोली और लिपियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।
जैसे कि :- देवनागरी, पहाड़ी, तेलुगु, मैथिली, हिन्दी, संस्कृत, पंजाबी, गुरुमुखी.

नदियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं ।
जैसे कि:- गोदावरी,  सरस्वती, नर्मदा, यमुना आदि।

तारीखों और तिथियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।
जैसे कि :- पहली, दूसरी, प्रतिपदा, पूर्णिमा आदि।


कुछ शब्द पुल्लिंग और स्त्रीलिंग लिस्ट नीचे बताए हैं।
पुल्लिंग                स्त्रीलिंग

मैना                -  नर मैना
तितली            -  नर तितली
बाज                -  मादा बाज
खटमल            -   मादा खटमल
चील                 -  नर चील
भेड़िया             -   मादा भेड़िया
उल्लू                -   मादा उल्लू
मच्छर              -   मादा मच्छर
मक्खी              -  नर मक्खी
कोयल             -   नर कोयल
गिलहरी            -  नर गिलहरी
कछुआ             -  नर कछुआ
कौआ               -   नर कौआ
यह भी पढ़ें:-

ling kise kahate hain
हां तो दोस्तों इसमें मैंने लिगं के बारे में बताया और लिगं के संबंधित बहुत सारी जानकारियां दी इसमें मैंने लिगं के प्रकार और भेद का भी जिक्र किया है। और इसमें बहुत सारी काल से संबंधित जानकारी बताई गई है। ling kise kahate hain  जो कि आपको अवश्य पसंद आई होगी तो आप नीचे कमेंट अवश्य करें ,   और साथ ही साथ राइट साइड जो रेड कलर का बैल आइकन दिख रहा है। उसे भी दवा दे ताकि आपको नए पोस्ट आपके मोबाइल तक पोस्ट पहुंच सके।हमारी अन्य लेख पढ़े।