पर्यायवाची शब्द : Synonym Words In Hindi

दोस्तों आज के इस लेख में आपको पर्यायवाची शब्द से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी जाएगी इस लेख में सामान्यतः पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं और पर्यायवाची शब्द दो को एक लिस्ट के रूप में मैंने नीचे क्रमबद्ध तरीके से बताया गया है जो कि आपको अवश्य अच्छे लगेंगे। Paryayvachi Shabd Synonym Words In Hindi
पर्यायवाची शब्द क्या है। ....... का पर्यायवाची शब्द क्या है
पर्यायवाची शब्द 

पर्यायवाची शब्द हिंदी भाषा की व्याकरण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अंग माने जाते हैं क्योंकि हर एग्जाम में पर्यायवाची शब्दों से संबंधित एक या दो प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं यदि आप कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपको यह पर्यायवाची शब्दों को पढ़ना अनिवार्य है। Paryayvachi Shabd


पर्यायवाची शब्द Synonym Words In Hindi

पर्यायवाची शब्द ऐसे शब्द होते है जिनके अर्थ समान होतो हैं पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। इन्हें अंग्रेजी में Synonyms कहते हैं।
या
जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है। पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

जैसे कि सूर्य के पर्यायवाची शब्द  हैं।
 दिनकर,  दिवाकर,  भानु,  भास्कर,  मित्र,  मार्तण्ड,  मन्दार,  आक,  आदित्य,  दिनेश,   पतंग,  विहंगम,  रवि,  प्रभाकर,  अरुण,  अंशुमाली और सूरज भगत आदि


पर्यायवाची शब्दों की एक लिस्ट/सूची नीचे बनाई गई हैं।


1)जल का पर्यायवाची शब्द हैं

पानी,  नीर,  अंबु,  तोय आदि हैं।

2)अंधकार के पर्यायवाची शब्द हैं।
 तिमिर,  अँधेरा,  तम


3)आग के पर्यायवाची शब्द हैं।

 अग्नि, अनल, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु

4)अनुपम के पर्यायवाची शब्द हैं।
 अनूठा,  अनोखा,  अपूर्व,  निराला,  अभूतपूर्व।

5)अन्य के पर्यायवाची शब्द हैं।
 पृथक,  और,  भिन्न, दूसरा।

6)अनाज के पर्यायवाची शब्द हैं।

 शस्य,  अन्न,  धान्य।

7)अरण्य के पर्यायवाची शब्द हैं।Synonym Words In Hindi
 विपिन,  वन,  कानन,  कान्तार,  जंगल।

8)आभूषण के पर्यायवाची शब्द हैं।
 विभूषण,  भूषण,  गहना,  अलंकार।

9)अच्छा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 उचित,  शोभन,  उपयुक्त,  शुभ,  सौम्य।

10)अजेय के पर्यायवाची शब्द हैं।
 अजित,  अपराजित,  अपराजेय।

11)अतिथि के पर्यायवाची शब्द हैं।
 पाहून,  आंगतुक,  अभ्यागत,  मेहमान।

12)अनुचर के पर्यायवाची शब्द हैं।
 नौकर,  दास,  सेवक,  परिचारक।

13)आज्ञा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 हुक्म,  आदेश,  निर्देश।


14)अमृत के पर्यायवाची शब्द हैं।

 सुधा, अमिय, पियूष, सोम, मधु, अमी।

15)असुर के पर्यायवाची शब्द हैं।
 दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज।


16)आकाश के पर्यायवाची शब्द हैं।

 नभ, गगन, अम्बर, व्योम,  अनन्त, आसमान।

17)आनंद के पर्यायवाची शब्द हैं।
 हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास।


18)आश्रम के पर्यायवाची शब्द हैं।

 कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाडा।


19)आंसू के पर्यायवाची शब्द हैं।

 नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु ।

20)इंद्र के पर्यायवाची शब्द हैं।
 देवराज, सुरेन्द्र, सुरपति, अमरेश, देवेन्द्र, वासव, सुरराज, सुरेश

21)इन्द्राणी के पर्यायवाची शब्द हैं।
 इंद्रवधु, शची, पुलोमजा

22)अश्व के पर्यायवाची शब्द हैं।
 वाजि, घोडा, घोटक, रविपुत्र, हय, तुरंग

23)आमके पर्यायवाची शब्द हैं।
 रसाल, आम्र, सौरभ, मादक, अमृतफल, सहुकार ।

24)अंहकार के पर्यायवाची शब्द हैं।
 गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड।


25)आँख के पर्यायवाची शब्द हैं।

 लोचन,  नयन,  नेत्र,  चक्षु,  दृग,  विलोचन,  दृष्टि।

26)ईश्वर के पर्यायवाची शब्द हैं।
 भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता

27)इच्छा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 अभिलाषा, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ,  आकांक्षा ।

28)उन्नति के पर्यायवाची शब्द हैं।
 प्रगति,  विकास,  उत्कर्ष,  अभ्युदय,  उत्थान,  वृद्धि।


29)उत्साह के पर्यायवाची शब्द हैं।

 आवेग,  जोश,  उमंग।

30)कनक के पर्यायवाची शब्द हैं।
 गेंहू का आटा,  स्वर्ण,  धतूरा,  सोना।

31)कृषक के पर्यायवाची शब्द हैं।
 हलवाहा,  किसान,  कृषिजीवी,  खेतिहर।

32)कान के पर्यायवाची शब्द हैं।
 श्रवण,  श्रुतिपट,  कर्ण,  श्र्वानेंद्रिय।
कोमल के पर्यायवाची शब्द हैं।
 नाजुक,  नरम,  मृदु,  सुकुमार,  मुलायम।




33)कोष के पर्यायवाची शब्द हैं।
 भंडार,  ख़जाना,  निधि।

34)कोयल के पर्यायवाची शब्द हैं।
 वनप्रिय,  पिक,  कोकिला,  काक्पाली,  वसंतदूत।
पर्यायवाची शब्द क्या है। ....... का पर्यायवाची शब्द क्या है
35)उद्यान के पर्यायवाची शब्द हैं।
 बाग़,  कुसुमाकर,  वाटिका,  उपवन,  बगीचा।

36)ओंठ के पर्यायवाची शब्द हैं।
 ओष्ठ, अधर, होठ।


37)कमल पर्यायवाची शब्द हैं।

 पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात

38)कल के पर्यायवाची शब्द हैं।
 सुन्दर,  अगला दिन,  मशीन,  आराम,  श्रेष्ठ।

39)कपड़ा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 चीर, , पट,  वसन,  अम्बर,  वस्त्र।

40)किरण के पर्यायवाची शब्द हैं।
 मरीचि,  कर,  अंशु,  रश्मि,  मयूख।

41)किनारा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 कगार,  कूल,  तट,  तीर।

42)कृपा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 प्रसाद, करुणा, दया, अनुग्रह।

43)खल के पर्यायवाची शब्द हैं।
 अधम,  दुर्जन,  दुष्ट,  कुटिल,  नीच।

44)गाय के पर्यायवाची शब्द हैं।
 गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, रोहिणी।

45)किसान के पर्यायवाची शब्द हैं।
 कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता ।

46)कृष्ण के पर्यायवाची शब्द हैं।
 राधापति, घनश्याम, वासुदेव,  माधव,  मोहन, केशव, गोविन्द, गिरधारी ।

47)कान के पर्यायवाची शब्द हैं।
 कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल ।

48)कल्पवृक्ष के पर्यायवाची शब्द हैं।
 कल्पतरु, देवतरु, कल्पलता, देववृक्ष, पारिजात

49)गंगा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 देवनदी, मंदाकनी, भगीरथी, विश्नुपगा,  देवपगा, ध्रुवनंदा

50)गधा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 गर्दभ, खर, धूसर, शीतलावाहन, चक्रीवान

51)चातक के पर्यायवाची शब्द हैं।

 सारन, मेघजीवन, पपीहा, स्वातीभक्त


52)किताब के पर्यायवाची शब्द हैं।

 पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक ।

53)कपड़ा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 चीर, वसन,  पट, वस्त्र, अम्बर, परिधान ।

54)कामदेव के पर्यायवाची शब्द हैं।
 मन्मथ, मनोज, काम, मार, कंदर्प, अनंग, मनसिज, रतिनाथ, मीनकेतू

55)कुबेर के पर्यायवाची शब्द हैं।
 किन्नरपति,  किन्नरनरेश, यक्षराज, धनाधिप, धनराज, धनेश

56)किरण के पर्यायवाची शब्द हैं।
 ज्योति,  प्रभा, रश्मि,  दीप्ति,  मरीचि ।

57)गणेश के पर्यायवाची शब्द हैं।
 गजानन,  गौरीनंदन,  गणपति,  गणनायक,  शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय।

58)कोयल के पर्यायवाची शब्द हैं।
 कोकिला,  पिक,  काकपाली,  बसंतदूत ।




59)क्रोध के पर्यायवाची शब्द हैं।
 रोष,  कोप,  अमर्ष,  कोह,  प्रतिघात ।

60)गज के पर्यायवाची शब्द हैं।
 हाथी,  हस्ती,  मतंग,  कूम्भा,  मदकल ।


61)गुरु के पर्यायवाची शब्द हैं।

 शिक्षक,  बड़ा,  भारी,  वृहस्पति

62)ग्रीष्म के पर्यायवाची शब्द हैं।
 ताप,  घाम,  निदाघ,  गर्मी


63)घर के पर्यायवाची शब्द हैं।

 गृह,  सदन,  गेह, भवन,  धाम,  निकेतन, निवास ।

64)चंद्रमा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 चन्द्र,  शशि,  हिमकर,  राकेश,  रजनीश,  निशानाथ,  सोम,  मयंक,  सारंग,  सुधाकर,  कलानिधि ।

65)चतुर के पर्यायवाची शब्द हैं।
 चालाक,  कुशल,  पटु,  नागर,  दक्ष, प्रवीण


66)पानी के पर्यायवाची शब्द हैं।

 वारि,  नीर,  तीय, अम्बु,  उदक,जल , जीवन,  पय,  पेय ।

67)जहाज के पर्यायवाची शब्द हैं।
 पोत,  जलयान


68)जंगल के पर्यायवाची शब्द हैं।

 विपिन,  कानन,  वन,  अरण्य,  गहन ।

69)जमुना के पर्यायवाची शब्द हैं।
 सूर्यसुता, कृष्णा,  अर्कजा, रवितनया, कालिंदी

70)जीभ के पर्यायवाची शब्द हैं।
 रसना, वाणी, गिरा, रसज्ञा

71)झंडा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 फरहरा,  ध्वज,  पताका,  निशान

72)झरना के पर्यायवाची शब्द हैं।
 प्रताप,  उत्स,  निर्झर,  सोता,  श्रोत

73)झूठ के पर्यायवाची शब्द हैं।
 असत्य,  मिथ्या,  मृषा,  अनृत ।


74)तलवार के पर्यायवाची शब्द हैं।

 असि, करवाल, कृपाण, खडग, शायक, चंद्रहास

75)तीर के पर्यायवाची शब्द हैं।
 वाण, सर, नाराच, विहंग शिलिमुख

76)तोता के पर्यायवाची शब्द हैं।
 सुग्गा, शुक, सुआ, कीर, दाड़िमप्रिय

77)तन के पर्यायवाची शब्द हैं।
 काया,  तनु,  शरीर,  देह,  कलेवर

78)तरु के पर्यायवाची शब्द हैं।
 विटप,  पादप,  पेड़, द्रुम,  वृक्ष

79)तात के पर्यायवाची शब्द हैं।
 परम,  प्यारा,  पूज्य,  पिता


80)तालाब के पर्यायवाची शब्द हैं।

 सरोवर,  जलाशय,  सर,  पुष्कर,  पोखरा,  जलवान,  सरसी

81)दास के पर्यायवाची शब्द हैं।
 सेवक,  नौकर,  चाकर,  परिचारक,  अनुचर ।

82)दरिद्र के पर्यायवाची शब्द हैं।
 निर्धन,  गरीब,  रंक,  कंगाल,  दीन।

83)दिन के पर्यायवाची शब्द हैं।
 दिवस,  याम,  दिवा,  वार,  प्रमान।

84)दुःख के पर्यायवाची शब्द हैं।
 पीड़ा, कष्ट,  व्यथा,  वेदना,  संताप,  शोक,  खेद,  पीर,  लेश


85)दूध के पर्यायवाची शब्द हैं।

 दुग्ध,  क्षीर,  पय ।

86)दुष्ट पर्यायवाची शब्द हैं।
 पापी,  नीच,  दुर्जन,  अधम,  खल,  पामर ।

87)दर्पण के पर्यायवाची शब्द हैं।
 शीशा,  आरसी,  आईना,  मुकुर ।

88)दांत के पर्यायवाची शब्द हैं।
 दन्त, दसन, रद


89)नदी के पर्यायवाची शब्द हैं।

 सरिता,  तटीना,  सरि,  सारंग,  जयमाला ।

90)नया के पर्यायवाची शब्द हैं।
 नूतन,  नव,  नवीन,  नव्य।

91)नरक के पर्यायवाची शब्द हैं।
 यमलोक, यमालय, दुर्गति, कुम्भीपाक

92)नित्य के पर्यायवाची शब्द हैं।
 सदा, सर्वदा, सतत, निरंतर

93)दुर्गा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 चंडिका,  भवानी,  कुमारी,  कल्याणी,  महागौरी,  कालिका,  शिवा

94)देवता के पर्यायवाची शब्द हैं।

 सुर,  देव,  अमर,  वसु,  आदित्य,  लेख ।


95)धनुष के पर्यायवाची शब्द हैं।

 धनुही, धनु, सारंग, चाप, शरासन

96)धन के पर्यायवाची शब्द हैं।
 दौलत,  संपत्ति,  सम्पदा,  वित्त ।


97)धरती के पर्यायवाची शब्द हैं।

 पृथ्वी,  भू,  भूमि,  धरणी,  वसुंधरा,  अचला,  मही,  रत्नवती,  रत्नगर्भा

98)ध्वनि के पर्यायवाची शब्द हैं।
 स्वर, आवाज, आहट

99)निरादर के पर्यायवाची शब्द हैं।
 अपमान, उपेक्षा, अवहेलना, तिरस्कार, अवज्ञा

100)नाव के पर्यायवाची शब्द हैं।
 नौका, बेडा,  तरणी, जलयान, जलवाहन



101)पवन के पर्यायवाची शब्द हैं।

 वायु,  हवा,  समीर,  वात,  मारुत,  अनिल,  पवमान

102)पहाड़ के पर्यायवाची शब्द हैं।
 पर्वत,  गिरी,  अचल,  नग,  भूधर,  महीधर ।

103)पक्षी के पर्यायवाची शब्द हैं।
 खग,  चिडिया,  गगनचर,  पखेरू,  विहंग,  नभचर ।


104)पृथ्वी के पर्यायवाची शब्द हैं।

 धरती, धरा, भू, भूमि, जमीन, वसुंधरा, धरणी

105)बादल के पर्यायवाची शब्द हैं।
 मेघ,  घन,  जलधर,  जलद,  वारिद,  नीरद,  सारंग ।

106)बालू के पर्यायवाची शब्द हैं।
 रेत,  बालुका,  सैकत

107) नीर के पर्यायवाची शब्द हैं।
 जल, पानी, वारि, सलिल, अंबु

108)पार्वती के पर्यायवाची शब्द हैं।
 उमा, गिरिजा, गौरी, शिवा, भवानी, अम्बिका

109)पति के पर्यायवाची शब्द हैं।
 स्वामी,  प्राणाधार,  प्राणप्रिय,  प्राणेश,  आर्यपुत्र।

110)पत्नी के पर्यायवाची शब्द हैं।
 गृहणी,  बहु,  वनिता,  दारा,  जोरू, वामांगिनी

111)पुत्र के पर्यायवाची शब्द हैं।
 बेटा,  आत्मज,  वत्स,  तनुज,  तनय,  नंदन ।

112)पुत्री के पर्यायवाची शब्द हैं।

 बेटी,  आत्मजा,  तनूजा,  सुता,  तनया ।


113)पुष्प के पर्यायवाची शब्द हैं।

 फूल,  सुमन,  कुसुम,  मंजरी,  प्रसून ।

114)बन्दर के पर्यायवाची शब्द हैं।
 वानर,  कपि,  कपीश,  हरि।

115)बिजली के पर्यायवाची शब्द हैं।
 घनप्रिया,  इन्द्र्वज्र,  चपला,  दामिनी,  ताडित,  विद्युत

116)ब्रह्मा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 अज, विधि, विधाता, प्रजापति, निर्माता, धाता, चतुरानन, प्रजाधिप

117)बाण के पर्यायवाची शब्द हैं।
 तीर, शर, सायक, शिलीमुख

118)विष के पर्यायवाची शब्द हैं।
 जहर,  हलाहल,  गरल,  कालकूट


119)पेड़ के पर्यायवाची शब्द हैं।

 वृक्ष,  पादप,  विटप,  तरु,  गाछ

120)विष्णु के पर्यायवाची शब्द हैं।
 नारायण,  दामोदर,  पीताम्बर,  चक्रपाणी ।

121)मृग के पर्यायवाची शब्द हैं।
 हिरण,  सारंग,  कृष्णसार।

122)मछली के पर्यायवाची शब्द हैं।
 मीन,  मत्स्य,  जलजीवन,  शफरी,  मकर ।

123)मूर्ख के पर्यायवाची शब्द हैं।
 गँवार, अल्पमति, अज्ञानी, अपढ़, जड़

124)मृत्यु के पर्यायवाची शब्द हैं।
 देहांत, मौत,  अंत, स्वर्गवास, मरण

124)भूषण के पर्यायवाची शब्द हैं।
 जेवर,  गहना,  आभूषण,  अलंकार ।

125)भौरा के पर्यायवाची शब्द हैं।

 भ्रमण, भँवरा, भृंग, मिलिंद, सारंग, मधुप

126)महेश के पर्यायवाची शब्द हैं।
 महादेव, नीलकंठ, चंद्रशेखर, गंगाधर, रूद्र, शिव, विश्वनाथ

127)मनुष्य के पर्यायवाची शब्द हैं।

 आदमी,  नर,  मानव,  मानुष,  मनुज ।

128)मदिरा के पर्यायवाची शब्द हैं।
 शराब,  हाला,  आसव,  मधु,  मद।

129)मोर के पर्यायवाची शब्द हैं।
 केक,  कलापी,  नीलकंठ,  नर्तकप्रिय ।

130)मधु के पर्यायवाची शब्द हैं।

 शहद,  रसा,  शहद,  कुसुमासव ।

131)मोक्ष के पर्यायवाची शब्द हैं।
 मुक्ति, परधाम, निर्वाण,  परमपद, अपवर्ग

132)यमराज के पर्यायवाची शब्द हैं।
 धर्मराज, यम, अन्तक, सूर्यपुत्र,  दंडधर

133)रात के पर्यायवाची शब्द हैं।

 रात्रि,  रैन,  रजनी,  निशा,  यामिनी,  तमी,  निशि,  यामा।


134)राजा के पर्यायवाची शब्द हैं।

 नृप,  भूप,  भूपाल,  नरेश,  महीपति,  अवनीपति ।

135)साँप के पर्यायवाची शब्द हैं।
 सर्प,  नाग,  विषधर,  उरग,  पवनासन।

136)शिव के पर्यायवाची शब्द हैं।
 भोलेनाथ, शम्भू,  त्रिलोचन,  महादेव,  नीलकंठ,  शंकर।


137)सूर्य के पर्यायवाची शब्द हैं।

 रवि,  सूरज,  दिनकर,  प्रभाकर,  आदीत्य,  भास्कर,  दिवाकर।

138)संसारके पर्यायवाची शब्द हैं।
 जग,  विश्व,  जगत,  लोक,  दुनिया ।

139)हनुमान के पर्यायवाची शब्द हैं।

 महावीर, पवनसुत, रामदूत, मारुती, कपीश, बजरंगबली

140)लक्ष्मी के पर्यायवाची शब्द हैं।
 कमला,  पद्मा,  रमा,  हरिप्रिया,  श्री,  इंदिरा ।

141)विवाह के पर्यायवाची शब्द हैं।
 शादी, गठबंधन, परिणय, व्याह, पाणिग्रहण

142)समूह के पर्यायवाची शब्द हैं।
 गण, झुण्ड, संघ, वृन्द, समुदाय

143)वायु के पर्यायवाची शब्द हैं।
 पवन, अनिल, समीर,  हवा, वात

144)वस्त्र के पर्यायवाची शब्द हैं।
 कपडा,  वसन, अम्बर, परिधान, पट

145)विष के पर्यायवाची शब्द हैं।
 जहर, हलाहल, माहुर, गरल, कालकूट

146)हर्ष के पर्यायवाची शब्द हैं।
 आनंद, प्रसन्नता, प्रमोद, सुख, आमोद

147)हाथी के पर्यायवाची शब्द हैं।
 गज, सिंघु, हस्ती, नाग, मतंग, गजेन्द्र

148)शत्रु के पर्यायवाची शब्द हैं।
 रिपु,  दुश्मन,  अमित्र,  वैरी

149)हिमालय के पर्यायवाची शब्द हैं।
 हिमगिरी,  हिमाचल,  गिरिराज,  पर्वतराज,  नगेश।

150)ह्रदय के पर्यायवाची शब्द हैं।
 छाती,  वक्ष,  वक्षस्थल,  हिय,  उर ।

151)शरीर के पर्यायवाची शब्द हैं।
 देह,  तनु,  काया,  कलेवर,  अंग,  गात ।

152)सोना के पर्यायवाची शब्द हैं।
 स्वर्ण,  कंचन,  कनक,  हेम,  कुंदन ।

153)स्त्री के पर्यायवाची शब्द हैं।
 अबला, नारी, महिला, रमणी, दारा, कान्ता

154)सिंह के पर्यायवाची शब्द हैं।
 केशरी,  शेर,  महावीर,  नाहर,  सारंग,  मृगराज ।

155)सेना के पर्यायवाची शब्द हैं।
 वाहिनी, कटक, चमू

156)समुद्र के पर्यायवाची शब्द हैं।
 सागर,  पयोधि,  उदधि,  पारावार,  नदीश, जलधि ।

157) हाथ के पर्यायवाची शब्द हैं
हस्त, कर।

158)चरण के पर्यायवाची शब्द हैं।
 पद, पग, पाँव,  पैर ।




हम इस पर्यायवाची के शब्दों में समय-समय पर जैसे ही हमें और अन्य शब्द प्राप्त होंगे हम इसे अपडेट करते रहेंगे।Synonym Words In Hindi

हां तो दोस्तों अब मैं उम्मीद कर सकता हूं कि आपने यह लेख अच्छे से पढ़ लिया होगायदि आप को दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो नीचे कमेंट अवश्य करें और अपने दोस्तों तक यह पर्यायवाची शब्द का लेख शेयर करके अवश्य पहुंचाएं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.